ताजा खबर
फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||   

अमेरिका, यूरोपीय देशों के साथ मिलकर रूस से तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने का कर रहा है विचार

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 8, 2022

US, 8 March (News Helpline)     अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा है कि उनकी सरकार यूरोपीय देशों के साथ मिल कर रूस से तेल के आयात पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है। अमेरिकी संसद में इस पर एक नया कानून के लिए भी चर्चा हो रही है।
 
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने रविवार को कहा कि अमेरिका और यूरोप रूस से तेल आयात करने पर बैन लगाने पर चर्चा कर रहे हैं। अमेरिकी संसद में इस संबंध में एक कानून लाने पर चर्चा चल रही है। इन चर्चाओं से वाकिफ एक सूत्र ने बताया कि कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की सप्लाई के लिए रूस पर निर्भर होने के बावजूद पिछले 24 घंटों में यूरोप के देश रूसी उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने पर विचार करने के लिए तैयार हो गए हैं। 
 
यूरोप से समन्वय 
ब्लिंकेन ने समाचार चैनल एनबीसी को दिए एक साक्षात्कार में बताया, "हम अपने यूरोपीय साझेदारों के साथ अपने देशों में रूसी तेल के आयात पर प्रतिबंध लगाने के लिए सक्रिय रूप से चर्चा कर रहे हैं। इसी के साथ हम तेल की वैश्विक आपूर्ति को स्थिर रखने पर भी चर्चा कर रहे हैं।" 
 
ब्लिंकेन इस समय यूरोप की यात्रा पर हैं जहां वो रूस के यूक्रेन पर हमले की प्रतिक्रिया में समन्वय कर रहे हैं। उन्होंने साक्षात्कार में यह भी बताया कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके मंत्रिमंडल से भी इस विषय पर चर्चा की है।  
 
रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद व्हाइट हाउस ने रूस की नॉर्ड स्ट्रीम 2 गैस पाइपलाइन पर और रूस की रिफाइनरियों को तकनीक निर्यात करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। अभी तक अमेरिकी सरकार ने रूस के तेल और गैस के निर्यात पर प्रतिबंध नहीं लगाए थे क्योंकि वैश्विक तेल बाजार और अमेरिका में ऊर्जा के दामों पर इस कदम के असर की समीक्षा की जा रही थी। 
 
अमेरिकी संसद में बिल 
साक्षात्कार में जब ब्लिंकेन से पूछा गया कि क्या अमेरिका ने रूस से तेल के आयात पर खुद ही प्रतिबंध लगाने से मना कर दिया है, तब उन्होंने कहा, "वो जो भी करें, उसके बावजूद मैं एक या दूसरी तरह से कदम उठाने की संभावना को खारिज नहीं करूंगा, लेकिन अभी तक हमने जो भी किया है उसमें सहयोगी और साझेदारों के साथ समन्वय रहा है" उन्होंने यह भी बताया कि रूस पर दबाव बढ़ाने के लिए अमेरिका कई दूसरे कदमों पर भी विचार कर रहा है, लेकिन उन्होंने इन नए कदमों के बारे में विस्तार से नहीं बताया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.