ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

अमेरिकाः एक और अश्वेत युवक की हत्या से भड़का लोगों का गुस्सा, व्यापक प्रदर्शन बाद लगा कर्फ्यू

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 13, 2021

वॉशिंगटन, 13 अप्रैल । अमेरिका के मिनीपोलिस में जार्ज फ्लॉयड के बाद एक और अश्वेत युवक की पुलिसकर्मी की गोली से हत्या के बाद अमेरिका में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर विरोध जताया। भारी विरोध प्रदर्शन के बीच कर्फ्यू लगा दिया गया है। 

अश्वेत युवक की हत्या से भड़के प्रदर्शनकारियों ने पथराव करते हुए कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। सैकड़ों लोगों की भीड़ ब्रुकलिन सेंटर पुलिस डिपार्टमेंट के भवन के सामने एकत्रित हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए रबर की बुलेट चलाई और कर्फ्यू लगा दिया।  

मरने वाले युवक नाम दौंते राइट है। पुलिस कमिश्नर जॉन हेरगटन ने कहा कि वारदात के बाद लोग इकट्ठा हो गए थे, जिन्हें बाद में तितर-बितर कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने शॉपिंग सेंटर की दुकानों में लूटपाट की। ब्रुकलिन सेंटर में सोमवार की सुबह से कर्फ्यू लगा दिया गया है।

दौंते की मां कैटी राइट ने बताया कि रविवार को उनके बेटे ने दोपहर में फोन किया था। उसकी आवाज से लग रहा था कि पुलिस उसे गाड़ी से बाहर खींचने की कोशिश कर रही है। एक पुलिसकर्मी कह रहा था कि भागना मत, उसके बाद कॉल बंद हो गई। उन्होंने जब दोबारा फोन किया तो उसकी गर्लफ्रेंड ने फोन उठाया। उसने बताया कि वह ड्राइविंग सीट पर मृत पड़ा हुआ है। पुलिस मामले में वीडियो रिकार्डिग के माध्यम से जांच कर रही है। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.