ताजा खबर
Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||   

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत की मदद करना अमेरिका की नैतिक जिम्मेदारी : प्रमिला

Photo Source :

Posted On:Friday, May 7, 2021

वॉशिंगटन, 07 मई । भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने कहा है कि कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारत की मदद करना अमेरिका की नैतिक जिम्मेदारी है।
अमेरिकी कांग्रेस के निचले सदन प्रतिनिधि सभा की सदस्य जयपाल ने कहा कि भारत में कोरोना की स्थिति बहुत गंभीर है। रोज हजारों लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो रही है। अस्पतालों में बेड्स की कमी हो गई है और मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति भी मांग के अनुसार नहीं हो पा रही है। इलाज से पहले ही लोगों की मौत हो रही है। भारत की मदद करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इस चुनौती को हमें स्थानीय, अंतरराष्ट्रीय और संघीय स्तर पर उठाकर इसका एकजुटता से सामना कर इसे हराना होगा। 
प्रतिनिधि सभा में प्रभावशाली प्रोग्रेसिव कॉकस की चेयरमैन जयपाल ने बताया कि उन्होंने भारत को मदद करने के संबंध में अमेरिका में भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू के साथ गुरुवार को वर्चुअली बात की थी। भारत में खराब होती स्थिति को लेकर उन्होंने स्थानीय लोगों, वकीलों, स्थानीय नेताओं के साथ भी बात की थी। साथ ही वह बाइडेन प्रशासन से लगातार भारत को वैक्सीन से संबंधित कच्चा माल, अमेरिका में प्रयोग में नहीं आई वैक्सीन और अन्य दवा अपलब्ध कराने का आग्रह कर रही हैं।

उल्लेखनीय है कि सांसद जयपाल अपने माता-पिता से मिलने के लिए हाल में भारत आई थीं, जो कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती थे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.