ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

पाकिस्तान CAA के एक कर्मचारी ने पार्किंग में गधागाड़ी लाने की मांगी परमिशन, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, June 3, 2022

मुंबई, 3 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान में लगातार बढ़ती मंहगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। हालात ये हैं कि लोग रोजाना की जरूरतों को भी पूरा नहीं कर पा रहे हैं। बीते दिन ही पेट्रोल, डीजल और कैरोसिन के दाम 30 रुपए लीटर बढ़ाए गए हैं। पेट्रोल-डीजल और केरोसिन के साथ ही बिजली भी जबरदस्त झटका देने जा रही है। नेशनल इलेक्ट्रिक पॉवर रेग्युलेट्री अथॉरिटी (Nepra) ने भी ऐलान किया है कि अगले महीने से बिजली 7.91 रुपए प्रति यूनिट महंगी की जा रही है। अब एक यूनिट के बिजली के लिए 24.82 रुपए देने होंगे। महंगाई से त्रस्त होकर पाकिस्तान सिविल एविएशन अथॉरिटी (CAA) के एक कर्मचारी ने CAA पार्किंग में गधागाड़ी लाने की परमिशन मांगी है।

दरअसल, इस्लामाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर काम करने वाले राजा आसिफ इकबाल ने पाकिस्तान सिविल एविएशन अथॉरिटी के महानिदेशक को इसे लेकर एक खत लिखा है। खत में आसिफ इकबाल ने लिखा कि महंगाई गरीबों के साथ साथ मिडिल क्लास की कमर तोड़ दी है। महंगाई की वजह से एविएशन अथॉरिटी से मिलने वाली ट्रांसपोर्ट सुविधा बंद कर दी गई है। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों की वजह से प्राइवेड गाड़ी का इस्तेमाल मुमकिन नहीं है। इसलिए उन्हें पार्किग में गधागाड़ी लाने की परमिशन दी जाए।

हालांकि, CAA के प्रवक्ता सैफुल्ला खान ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि स्टाफ के हर सदस्य को ईंधन भत्ता दिया जाता है। इसके अलावा उन्हें पिक-एंड-ड्रॉप सर्विस भी दी जाती है। हवाई अड्डे पर कर्मचारियों के लिए एक मेट्रो बस सेवा भी उपलब्ध है। ये खत सिर्फ एक मीडिया स्टंट से ज्यादा कुछ नहीं है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.