Afghanistan, 19 Aug, 2021 तालिबान द्वारा अफगानिस्तान में कब्जा करने के बाद, स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। ऐसे में देश को छोड़कर भागने के कुछ दिनों बाद अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी ने बुधवार को अपने इस फैसले को लेकर सफाई दी है। उन्होंने जारी किए गए अपने वीडियो में कहा है कि खून खराबा रोकने का यही एकमात्र तरीका था।
गनी ताजिकिस्तान में अपने देश के राजदूत के दावों का भी खंडन किया कि उन्होंने दावा किया था कि गनी ने भागते समय राज्य के धन से लाखों डॉलर की चोरी की है।
गनी ने बुधवार देर रात अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें पुष्टि की गई कि वह संयुक्त अरब अमीरात में है।
गनी ने अपने वीडियो संदेश में अफगान सिक्योरिटी फ़ोर्स को धन्यवाद दिया है, साथ ही कहां है कि शांति वार्ता में असफलता के कारण तालिबान ने पावर अपने हाथ में ले लिया है।
गनी ने अपने वीडियो में ताजिकिस्तान में अफगानिस्तान के राजदूत द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करने का प्रयास करते हुए, राज्य के धन से 169 मिलियन अमरीकी डालर की चोरी करने के आरोप को खारिज किया है।
साथ ही उन्होंने वीडियो में आगे दावा किया है कि वह देश छोड़ने के समय पारंपरिक कपड़ों के एक सेट, एक बनियान और पहनी गई सैंडल में देश से निकलने के लिए मजबूर थे। उन्होंने आगे कहा है, "इन दिनों आरोप लगाए गए कि पैसा ट्रांसफर किया गया, ये आरोप पूरी तरह से निराधार हैं।"
तालिबान के काबुल के पास पहुंचते ही गनी रविवार को अफगानिस्तान से चले गए।