ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

पाकिस्तान में पोलियो वैक्सीन देने गयी टीम पर हमला,दो पुलिस कर्मियों की मौत

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 10, 2021

Pakistan, 10 June, 2021 


पकिस्तान में पोलियो  वैक्सीन देने गयी टीम पर हमला हो गया जिसमे दो पुलिस कर्मियों की मौत हो गई। यह हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रान्त में हुआ। दोनों पुलिस कर्मियों की गोली मारकर हत्या हुई। बुधवार को हुई इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि हेल्थकेयर वर्क्स की एक टीम खैबर-पख्तूनख्वा के मर्दान शहर के नजदीक एक गांव में पोलियो का टीका लगाने पहुंची थी। इस दौरान सुरक्षाकर्मी भी हेल्थकेयर टीम की सुरक्षा के लिए उनके साथ मौजूद थे। जिला पुलिस अधिकारी ज़ाहिद उल्लाह ने न्यूज एजेंसी 'AFP' को बताया है कि मोटरसाइकिल से आए 2 हमलावरों ने अचानक पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। गोली लगने से दोनों पुलिसकर्मियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस दौरान महिला वर्कर घर के अंदर पोलियो का ड्रॉप दे रही थीं। अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन साल 2011 में जब अमेरिकी कमांडो ने पाकिस्तान में मौजूद अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी और अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था तब बाद में खुलासा हुआ था कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने लादेन को पकड़ने के लिए फर्जी हेपेटाइटिस टीकाकरण अभियान चलाया था।अफवाह उडी थी की इस वैक्सीन से लोग नपुंसक हो सकते है। 
 
इस खुलासे के बाद से ही पाकिस्तान में टीकाकरण अभियानों पर हमले बढ़े हैं। टीकाकरण अभियान आतंकवादियों के निशाने पर इसलिए रहते हैं क्योंकि वो मानते हैं कि इन अभियानों से पश्चिमी जासूसों को मदद मिलती है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान दो ऐसे देश हैं जहां पोलियो अभी भी मौजूद है। यहां पोलियो के खिलाफ सरकार अभी भी जंग लड़ रही है। इससे पहले जनवरी के महीने में भी टीकाकरण अभियान के दौरान एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी गई थी।

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.