ताजा खबर
फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||   

ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री ने अपने ही पीएम को बताया झूठा और ढोंगी

Photo Source :

Posted On:Saturday, February 5, 2022

Australia, 5 Feb (News Helpline)     ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री बार्नबी जॉयस ने पीएम स्कॉट मॉरिसन को ढोंगी और झूठा कहने के लिए माफी मांग ली है। उन्होंने कहा है कि मॉरिसन ने मेरे इस्तीफा देने के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। मॉरिसन ने एक बयान में कहा कि उन्होंने जॉयस को माफ कर दिया है।
 
लीक हुए एक मेसेज में जॉयस ने कहा था कि उन्होंने मॉरिसन पर कभी भरोसा नहीं किया। वह ढोंगी और झूठा है और यह मैंने लंबे वक्त से गौर किया है। अब जॉयस ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि मैं पीएम से माफी मांगना चाहता हूं। मुझे ऐसा कभी नहीं करना चाहिए था। पीएम को लेकर मेरे विचार धारणाओं पर आधारित थे न कि आमने-सामने के कामकाजी संबंधों से। मैं अपने कहे के लिए माफी मांगता हूं।
 
स्कॉट मॉरिसन सरकार की गिर रही रेटिंग
जॉयस के इस कमेंट से स्कॉट मॉरिसन की राजनीतिक स्थिति और हिल गई। बता दें कि मई 2022 में ऑस्ट्रेलिया में चुनाव होने को हैं और उससे पहले मॉरिसन पर इस तरह के आरोप चुनाव नतीजों को प्रभावित कर सकते थे। हाल के महीनों में कोविड के ओमिक्रॉन वैरिएंट सहित कई और कारणों की वजह से स्कॉट मॉरिसन सरकार की रेटिंग में गिरावट देखी गई है।
 
स्कॉट मॉरिसन ने क्या कहा है?
स्कॉट मॉरिसन ने पूरे मामले को लेकर कहा है कि वक्त के साथ रिश्ते बदलते हैं। नेता भी इंसान हैं। हम सभी में अपनी कमजोरियां हैं। हममें से कोई भी पूर्ण नहीं है। बता दें कि जॉयस 2021 में नेशनल पार्टी के नेता के रूप में उप प्रधानमंत्री बने थे। उन्हें मॉरिसन ने नहीं नियुक्त किया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.