ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

भारत में पाया गया बी1617 वेरिएंट गंभीर चिंता का विषय : डब्ल्यूएचओ

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 11, 2021

जिनेवा, 11 मई । विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से कहा गया है कि भारत में पाया गया कोरोना का बी1617 वेरिएंट गंभीर चिंता का विषय है। हमें इस वेरिएंट के वायरस की सभी उप-वंशावली के बारे में अधिक जानकारी की आवश्यकता है ताकि वैश्विक स्तर पर इसे एक चिंता का विषय के रूप में वर्गीकृत किया जा सके।
डब्ल्यूएचओ की तकनीकी टीम की अध्यक्ष डॉ. मारिया वान केरखोव ने कहा है कि वायरस के इस स्वरूप को लेकर डब्ल्यूएचओ के विभिन्न दलों के बीच भी चर्चा हो रही है। बी1617 वायरस  वेरिएंट को पहली बार भारत में पहचाना गया है जिसे था, डब्ल्यूएचओ ने एक अलग प्रकार के रूप में वर्गीकृत किया है। हमें इस वेरिएंट के वायरस की सभी उप-वंशावली के बारे में अधिक जानकारी की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि हमारी एपीआई टीमें और हमारी लैब टीमें आंतरिक रूप से बी1617 की बढ़ी हुई संप्रेषणता के बारे में जानकारी इकठ्ठा कर रही हैं ताकि हम इसे वैश्विक स्तर पर एक चिंता का विषय के रूप में वर्गीकृत कर सकें। साथ ही इस बात पर भी नजर है कि भारत एवं अन्य देशों में इस वायरस के प्रसार के बारे में क्या-क्या अध्ययन हो रहे हैं।
इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन की चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने कहा था कि भारत में फैल रहा कोविड-19 का बी1617 वेरिएंट काफी संक्रामक है और यह वैक्सीन को भी बेअसर कर सकता है। एक साक्षात्कार में सौम्या स्वामीनाथन ने कहा था कि आज हम भारत में देख रहे हैं कि यह तेजी से फैलने वाला वेरिएंट है। भारत में इस वेरिएंट को पिछले साल अक्टूबर में पहचाना गया था। सौम्या स्वामीनाथन ने कहा था कि बी1617 वेरिएंट म्यूटेट करता है जिससे इसका प्रसार तेजी से होता है। यह वायरस वैक्सीन से तैयार हुई एंटीबॉडीज को भी बेअसर कर सकता है। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.