ताजा खबर
Delhi: पीएम के खिलाफ पोस्टर लगाने पर 100 एफआईआर दर्ज, 6 लोग गिरफ्तार   ||    दिल्ली: वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने 2023-24 का बजट पेश किया !   ||    Erling Haaland ग्रोइन इंजरी के साथ नॉर्वे के यूरो क्वालिफायर से चूकें, हुए भावुक !   ||    त्रिकोणीय राष्ट्र टूर्नामेंट में भारतीय फुटबॉल टीम की पहली मेजबानी के लिए मणिपुर तैयार !   ||    IPL 2023 ​के लिए तैयारियां शुरू, कमेंटेटर्स के स्टार-स्टडेड पैनल का ऐलान !   ||    गुड़ी पड़वा 2023: यहां जानिए, शुभ मुहूर्त, परंपराएं और सबकुछ जो आपको जानना चाहिए !   ||    Steel Price Per Kg Today 2023: यहां जानिए क्या है आज आपके शहर में स्टील का भाव !   ||    Gold Silver Price Today: नवरात्रि के पहले दिन बढ़े सोने-चांदी के दाम, जानें 10 ग्राम गोल्ड के रेट   ||    Petrol Diesel Price Today: सरकारी तेल कंपनियों ने जारी किए आज के लिए पेट्रोल-डीजल के भाव, यहां जानिए   ||    अगर आप भी हैं 10वीं पास, तो CRPF में नौकरी करने का सुनहरा मौका, जल्दी करें अप्लाई   ||   

PM मोदी के लिए डिनर होस्ट कर सकते हैं बाइडेन, जानिए पूरा मामला

Posted On:Saturday, March 18, 2023

मुंबई,18 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रधानमंत्री मोदी जून में अमेरिका जाने वाले हैं। इस दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन उन्हें स्टेट डिनर के लिए न्योता दे सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यूयॉर्क में PM मोदी UN मुख्यालय में विश्व योग दिवस कार्यक्रम के शामिल होंगे। इसके बाद शिकागो में भारतीय समुदाय के साथ मोदी एक बड़े कम्युनिटी कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इस मीटिंग से पहले PM मोदी और राष्ट्रपति बाइडेन मई में ऑस्ट्रेलिया में होने वाली क्वाड मीटिंग के दौरान भी मिलेंगे। क्वाड देशों की इस बैठक में जापान और ऑस्ट्रेलियाई लीडर्स भी मौजूद रहेंगे। वहीं 9 से 10 सितंबर में भारत G-20 समिट भी होस्ट करने वाला है, जिसमें बाइडेन भी शामिल होंगे।

आपको बता दे, अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद ये बाइडेन का तीसरा स्टेट डिनर होगा। इससे पहले उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के लिए दिसंबर 2022 में डिनर आयोजित किया था। वहीं बाइडेन साउथ कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक यिओल को 26 अप्रैल को स्टेट डिनर के लिए न्योता दे चुके हैं। स्टेट डिनर अमेरिका का ऑफिशियल डिनर होता है। ये व्हाइट हाउस में आयोजित किया जाता है। इसमें अमेरिका के राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी किसी दूसरे देश के हेड ऑफ गवर्नमेंट के लिए डिनर होस्ट करते हैं।

PM मोदी इससे पहले 5 बार अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन से मुलाकात कर चुके हैं। उनकी पहली मुलाकात सितंबर 2021 में अमेरिका में हुई थी। तब दोनों नेताओं ने व्हाइट हाउस में करीब 90 मिनट तक बातचीत की थी। इसके बाद मोदी और बाइडेन अक्टूबर में इटली में G-20 समिट के दौरान मिले थे। दोनों नेताओं की अगली मुलाकात मई 2022 में QUAD समिट के दौरान हुई थी। फिर दोनों जून 2022 में G-7 समिट के दौरान जर्मनी में मिले थे। मोदी-बाइडेन की आखिरी मुलाकात नवंबर 2022 में इंडोनेशिया के बाली में G-20 समिट के दौरान हुई थी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.