ताजा खबर
मरीजों को घातक इंसुलिन खुराक देने के लिए अमेरिकी नर्स को 380-760 साल की जेल   ||    ‘रोमांस स्कैम’ का शिकार हुई 74 साल की महिला, न सिर पर छत बची न पेट भरने को खाना, जानिए पूरा मामला   ||    इमरान खान को सता रहा हत्या कर दिए जाने का डर! जेल से लिखे पत्र में सेना पर उठाए सवाल   ||    निज्‍जर हत्याकांड में तीन भारतीय गिरफ्तार, कनाडा से जुड़ा है मामला, भारत पर क्यों लग रहा आरोप?   ||    कनाडा में गिरफ्तार तीन भारतीय कौन? लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा नाम, जानें इनकी कुंडली   ||    बार-बार हुआ गंदा काम तो सर्जरी करा लड़का बन गई ये खूबसूरत लड़की   ||    क्या प्याज होगी और सस्ती? सरकार ने लगाया 40 फीसदी निर्यात शुल्क   ||    PM Kisan: आधार कार्ड से कैसे चेक करें किस्त आई या नहीं? घर बैठे मिलेगी डिटेल   ||    पेंशन लेने वालों को सरकार का तोहफा, नई सुविधा से लाइफ हो जाएगी और आसान   ||    T20 WC 2024: रोहित-विराट ओपनिंग और पंत विकेटकीपिंग, ऐसी हो सकती भारत की प्लेइंग 11   ||   

बाइडन-पुतिन की बैठक में लिया गया बड़ा फैसला, देशों में अपने राजदूत बहाल करने को हुए राजी

Photo Source :

Posted On:Friday, June 18, 2021

US/ Russia, 18 June, 2021



अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आखिरकार शिखर बैठक हुई है। ऐसे में इस दौरान सबसे अच्छी चीज यह हुई है कि दोनों ही राष्ट्रपति ने दोनों देशों ने अपने राजदूतों को उनके पदों पर वापस भेजने पर सहमति जताई है। दूसरी तरफ उन्होंने परमाणु हथियारों को सीमित करने वाली बातचीत शुरू करने पर भी अपनी सहमति बनाई है।

पुतिन ने कहा कि वार्ता के दौरान कोई कटुता नहीं थी जो उम्मीद से कम समय में खत्म हो गई। दोनों पक्षों ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि बैठक चार से पांच घंटे चलेगी लेकिन दोनों नेताओं के बीच बैठक तीन घंटे से भी कम समय चली। इसमें प्रारंभिक बैठक शामिल थी जिसमें दोनों राष्ट्रपति और दोनों के शीर्ष सहयोगी थे।
 
रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि उनके बीच अपने राजदूतों को उनकी संबंधित तैनाती पर वापस भेजने पर सहमति बनी। दोनों देशों ने हाल के महीनों में संबंधों में गिरावट होने के चलते अपने शीर्ष राजदूतों को वाशिंगटन और मॉस्को से वापस बुला लिया था। अमेरिका में रूसी राजदूत अनातोली एंतोनोव को करीब तीन महीने पहले वाशिंगटन से वापस बुला लिया गया था जब बाइडेन ने पुतिन को हत्यारा कहा था। रूस में अमेरिकी राजदूत जॉन सुलिवन ने करीब दो महीना पहले मास्को छोड़ दिया था। पुतिन ने कहा कि आने वाले दिनों में राजदूतों के अपने पदों पर लौटने की उम्मीद है।
 
बैठक खत्म होने के बाद पुतिन ने अकेले ही संवाददाता सम्मेलन करके इसके परिणाम बताए जबकि बाइडेन ने अलग से संवाददाताओं को संबोधित किया। पुतिन ने स्वीकार किया कि बाइडेन ने उनके साथ मानवाधिकारों के मुद्दों को उठाया, जिसमें विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी का मामला भी शामिल था।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.