ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी में बम ब्लास्ट से हड़कंप, 1 की हुई मौत कई घायल

Photo Source :

Posted On:Friday, July 30, 2021

Pakistan, 30 July, 2021 पिछले दिनों खैबर पख्तूनख्वा में बम ब्लास्ट से चीनी इंजीनियरों के मौत का मामला थमा नहीं कि अब फिर से खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी में बम ब्लास्ट से हड़कंप मच गया है। यह ब्लास्ट हयाताबाद इलाके में हुई है जिसमे एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है जबकि कुछ घायल हैं। घायलों को हयाताबाद मेडिकल कॉम्प्लेक्स में भर्ती कराया गया है।

हयाताबाद मेडिकल कॉम्प्लेक्स के एक प्रवक्ता ने 'डॉन न्यूज़' से कहा कि घायल नागरिक को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। हमला उस वक्त हुआ है जब हयाताबाद में पुलिस की गाड़ी नियमित गश्त पर थी। किसी ग्रुप ने अब तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

पेशावर शहर के पुलिस प्रमुख अहसान अब्बास ने कहा है कि मामले की जांच जारी है लेकिन विस्फोट के कारणों पर टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगास्थानीय न्यूज चैनल के रिपोर्ट मुताबिक़ पुलिस वैन पर हथगोला फेंके जाने से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया है कि संदिग्ध हथगोला फेंक मौके से फरार हो गए। अधिकारियों का कहना है कि बचाव दल और अतिरिक्त पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया है।
 

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.