ब्रिटेन में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है जिससे पूरा मेडिकल साइंस भी हैरान है, क्योंकि यहाँ एक महिला जो लंम्बे समय से कोमा में थी उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। इससे डॉक्टर्स भी हैरान हैं। यह महिला लंबे समय से कोरोना पीड़ित भी रह चुकी है। यह घटना ब्रिटेन के एक शहर की है। ' महिला का नाम केल्सी है। कोरोना के चलते उसकी हालत इतनी गंभीर हो गई कि वह वैक्सीन भी नहीं ले सकी। फिर अचानक वह कोमा में चली गई, इसके बाद उसके परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया।
रिपोर्ट के मुताबिक, कोमा के दौरान ही महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद जब डॉक्टरों ने उस महिला को इस बात की जानकारी दी तो महिला के हावभाव बदले नजर आए, वह खुश नजर आई। डिलीवरी से पहले महिला बेहोश थीं। जब समय नजदीक आया तो डॉक्टरों ने महिला की सीजेरियन डिलीवरी कराई।
जानकारी के मुताबिक महिला के साथ यह सब तब हुआ था जब प्रेग्नेंसी के दौरान ही महिला को अचानक सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इसके बाद उसे अस्पताल लाया गया था। जांच के बाद उनमें कोरोना की पुष्टि हुई, डॉक्टरों ने महिला का इलाज शुरू किया, महिला के शरीर को आराम मिल सके इसके लिए उन्होंने उसे इंड्यूज्ड कोमा में भेज दिया।कि डिलीवरी के बाद ही महिला कोमा से बाहर आ चुकी है।