ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

ब्रिटेन द्वारा की जा रही है यूक्रेन को एन्टी टैंक वेपन्स की आपूर्ति

Photo Source :

Posted On:Tuesday, January 18, 2022

London, 18 Jan (News Helpline)       रूस के साथ गतिरोध के दौरान ब्रिटेन ने सोमवार को कहा कि उसने यूक्रेन को टैंक रोधी हथियारों की आपूर्ति शुरू कर दी है ताकि उसे संभावित आक्रमण से बचाने में मदद मिल सके।
 
पश्चिमी देशों का कहना है कि उन्हें डर है कि रूस, यूक्रेन पर एक नए हमले का बहाना तैयार कर रहा है, जिस पर उसने 2014 में हमला किया था।
 
हालांकि, मॉस्को ने हमले की किसी भी योजना से इनकार किया है, लेकिन उसने कहा है कि वह अनस्पेसिफाइड सैन्य कार्रवाई कर सकता है, जब तक कि पश्चिम यूक्रेन को नाटो में शामिल होने पर प्रतिबंध लगाने सहित मांगों की एक लिस्ट पर सहमत नहीं होता है।  पिछले हफ्ते बातचीत बिना किसी सफलता के समाप्त हुई थी। ऐसे में कीव ने पश्चिमी देशों से अपनी रक्षा में मदद के लिए हथियार मांगे हैं।
 
ब्रिटिश रक्षा सचिव बेन वालेस ने संसद को बताया, "हमने यूक्रेन को लाइट एन्टी-आर्म्ड रक्षात्मक हथियार प्रणालियों की आपूर्ति करने का निर्णय लिया है।"
 
हालांकि, उन्होंने भेजी गई संख्या या प्रकार के हथियारों के बारे में जानकारी नहीं दी। लेकिन कहा "वे रणनीतिक हथियार नहीं हैं और रूस के लिए कोई खतरा नहीं है। उन्हें आत्मरक्षा में उपयोग करना है।"
 
वालेस आगे कहते हैं, "ये शॉर्ट-रेंज हैं .... लेकिन फिर भी यह लोगों को रुकने और सोचने पर मजबूर कर देगा कि वे क्या कर रहे थे और अगर टैंक यूक्रेन में आते हैं, तो आक्रमण होने पर यह एक तरह से रक्षा तंत्र का हिस्सा होंगे।"
 
ऐसे में यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने वालेस की घोषणा का स्वागत किया है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.