ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ की हालत नाजुक, डॉक्टर्स ने मेडिकल सुपरविजन में रखा

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 8, 2022

मुंबई, 08 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की हालत नाजुक है। महारानी 96 साल की हैं। डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल सुपरविजन में रखा है। बकिंघम पैलेस की ओर से महारानी की हेल्‍थ पर बयान जारी किया गया है। न्यूज एजेंसी AP की रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर महामहिम के स्वास्थ्य के लिए चिंतित हैं। स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कासल में उनका इलाज चल रहा है। द टेलीग्राफ की खबर की मुताबिक, क्वीन के परिवार के लोग अब बाल्मोरल कासल में पहुंचने लगे हैं। बीबीसी के अनुसार प्रिंस विलियम, एंड्र्यू और एडवर्ड स्कॉटलैंड के एबरडीन एयरपोर्ट पर उतर कर बाल्मोरल कासल की ओर निकल गए हैं। साथ में ड्यूक ऑफ कैंब्रीज, ड्यूक ऑफ यॉर्क भी हैं।

महारानी के स्वास्थ्य को देखते हुए लंदन के बकिंघम पैलेस में होने वाली गार्ड चेंजिंग को रद्द कर दिया गया है। सेरेमनी के दौरान जहां पर यात्री जुटते हैं ठीक उसी जगह पर एक बोर्ड लगा दिया गया है। इससे पहले महारानी की प्रीवी कॉउंसिल यानी गुप्त जानकारी के संबंधित मंत्रीपरिषद की वर्चुअल मीटिंग भी रद्द कर दी गई थी। तो वही ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने भी इस खबर पर चिंता जताई है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा की बकिंघम पैलेस की खबर से पूरा देश चिंतित होगा। मेरे विचार और हमारे यूनाइटेड किंगडम के लोगों के विचार इस समय महारानी और उनके परिवार के साथ हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.