ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

China plane crash :123 यात्रियों को ले जा रही प्लेन दक्षिणी चीन के पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त

Photo Source :

Posted On:Monday, March 21, 2022

बीजिंग, 21 मार्च (न्यूज़ हेल्पलाइन)     भारत के पड़ोसी देश चीन में आज दोपहर एक बड़ी हवाई दुर्घटना (China plane crash) घटित हो गई, जिसमें सवार 123 यात्रियों और चालक दल के 9 सदस्यों की जान चले जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अभी भी बचाव अभियान जारी है, इसलिए फाइनल रिपोर्ट आने का इंतज़ार है। 

चीन के नागरिक उड्डयन प्रशासन (CAAC) से प्राप्त सूचना के अनुसार बोइंग 737 विमान ग्रामीण इलाकों में दुर्घटनाग्रस्त (China plane crash) हो गई। CAAC अनुसार 132 लोगों के साथ एक चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस का यात्री विमान आज सोमवार 21 मार्च को दक्षिणी चीन के पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान कुनमिंग शहर से ग्वांगझू जा रहा था।

चीन के नागरिक उड्डयन प्रशासन (CAAC) से प्राप्त सूचना के अनुसार दुर्घटना (China plane crash) में शामिल जेट बोइंग 737 विमान था और हताहतों की संख्या का तत्काल पता नहीं चल पाया है। बयान में कहा गया है कि बचाव सेवाएं घटनास्थल की ओर बढ़ रही हैं। दुर्घटना के कारणों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। मगर, प्राप्त तस्वीरों और वीडियो के अनुसार दुर्घटना इतना जबरदस्त था की प्लेन क्रैश साइट से कई किलोमीटर दूर से भी आग की लपटों को देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को देखकर किसी यात्री के बचे होने की बहुत कम संभावना दिखाई दे रही है।    

चीन के नागरिक उड्डयन प्रशासन (CAAC) के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त विमान (China plane crash) 6 साल पुराना 737 विमान था। CAAC का एक कार्यदल को घटनास्थल पर भेजा है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार विमान पूरी तरह से बिखर गया है। विमान के क्रैश होने से क्रैश साइट के आसपास के कई पेड़ जल कर ख़ाक हो गए।   

दुर्घटनाग्रस्त विमान (China plane crash) ने दोपहर 1:11 बजे दक्षिण-पश्चिमी शहर कुनमिंग से उड़ान भरी थी और दोपहर के 2:22 बजे विमान का संपर्क टूट गया। जब प्लेन क्रैश हुआ उस समय उसकी गति 376 मील और ऊंचाई 3225 फीट (983 मीटर) थी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.