ताजा खबर
कैंसिल फ्लाइट्स के भी टिकट बुक कर रही थी एयरलाइन, अब देना होगा 585 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना   ||    इलेक्ट्रिक कारों को हैक कर चीन ला सकता है हादसों का तूफान! अमेरिकी साइबर एक्सपर्ट ने दी चेतावनी   ||    विंडशील्ड से टकराया गिद्ध और आग का गोला बनकर क्रैश हुआ विमान, हादसे में स्टंट पायलट की मौत   ||    डोनाल्ड ट्रंप पर फिर लगा जुर्माना, Hush Money Trial में जज ने दी जेल भेजने की चेतावनी   ||    पाकिस्तान में गेहूं की बंपर पैदावार, फिर भी सड़कों पर किसान, जानें क्यों?   ||    पाक‍िस्‍तान सेना का घ‍िनौना सच: कर्नल-मेजर जैसे अफसरों ने बच्‍चों के साथ क‍िया गंदा काम, VIDEO भी बन...   ||    वरिष्ठ नागरिकों को SBI दे रहा शानदार ऑफर, जानिए किस एफडी में मिलेगा कितना पैसा   ||    Petrol Diesel Price Today: यहां सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल! जानें अपने शहर के रेट   ||    ITR फाइल नहीं करोगे तो लग सकता है इतने रुपये का जुर्माना, नोटिस मिलेगा वो अलग   ||    IPL 2024: दर्द के बीच खेल रहे CSK के लिए खेल रहे MS Dhoni, डॉक्टर्स ने किया था मना   ||   

चीन : नानजिंग में महज कोरोना के 31 केस मिलने से सख्ती, पूरे शहर को किया सील

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 27, 2021

China, 27 July, 2021 


कोरोना उतपत्ति को लेकर पूरे विश्व में आरोप और बदनामी झेल रहा चीन कोरोना को लेकर इतना सख्त हुआ कि अपने एक पूरे शहर को ही सील कर दिया है। चीन ने अपने नानजिंग नाम के एक शहर को केवल 31 कोरोना पॉजिटिव केस पाए जाने के बाद सील कर दिया है। इस शहर की आबादी 90 लाख है। नए केस मिलने के बाद अब कुल मामलों का आंकड़ा 112 हो गया है। 
 
स्थानीय प्रशासन का कहना है कि जेनेटिक सीक्वेंसिंग में पता चला है कि कोरोना का डेल्टा वैरिएंट पैर पसार रहा है। नानजिंग सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन से जुड़े डिंग जाइ ने कहा कि डेल्टा वैरिएंट में कुछ नए लक्षण देखने को मिले हैं। उन्होंने कहा कि यह तेजी से फैलता है। इसके अलावा इसका इलाज भी लंबे समय चलता है।
 
सबसे पहले शहर के एयरपोर्ट में काम करने वाले कुछ लोग कोरोना के डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद प्रशासन की ओर से 9 मिलियन की आबादी वाले शहर में टेस्टिंग बढ़ा दी गई है। हजारों लोगों की लॉकडाउन के दौरान कोरोना टेस्टिंग की गई है।

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.