ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

चीन ने अमेरिकी अधिकरियों को धमकाया, भारत के साथ हमारे रिश्तों पर कुछ न बोलें, जानिए क्यों

Photo Source :

Posted On:Wednesday, November 30, 2022

मुंबई, 30 नवम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिका ने एक रिपोर्ट में कहा है कि चीन ने उसके अधिकारियों को धमकी दी है। उसने अमेरिकी अधिकारियों को भारत-चीन रिश्तों पर कुछ न कहने की चेतावनी दी है। पेंटागन की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन, भारत के साथ बॉर्डर पर भी टेंशन कम करना चाहता है। इसके पीछे चीन का मकसद साफ समझ आ रहा है। चीन नहीं चाहता कि भारत और अमेरिका की नजदीकियां बढ़ें। चीन को आशंका है कि अगर भारत और अमेरिका की नजदीकियां बढ़ीं, तो हो सकता है कि भारत, चीन के साथ अपने रिश्तों में कटौती कर दे। ऐसा हुआ तो चीन के ट्रेड पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा।

आपको बता दे, अप्रैल-मई 2020 में चीन ने ईस्टर्न लद्दाख के सीमावर्ती इलाकों में एक्सरसाइज के बहाने सैनिकों को जमा किया था। इसके बाद कई जगह पर घुसपैठ की घटनाएं हुई थीं। भारत सरकार ने भी इस इलाके में चीन के बराबर संख्या में सैनिक तैनात कर दिए थे। हालात इतने खराब हो गए कि 4 दशक से ज्यादा वक्त बाद LAC पर गोलियां चलीं। इसी दौरान गलवान घाटी में 15 जून की रात भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। चीन के सैनिकों ने रात के समय कांटेदार तारों से लिपटे रॉड और डंडों से भारतीय सैनिकों पर हमला किया था।

 दरअसल, भारत-चीन बॉर्डर का जिक्र करते हुए पेंटागन ने एक रिपोर्ट में लिखा कि 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच हिंसक झड़प हुई। बावजूद इसके चीन ने लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) में सैनिकों की तैनाती की। वो अब भी वहां इंफ्रास्ट्रक्चर बना रहा है। दोनों देशों के बीच कई बार सैन्य स्तर की बातचीत हुई पर इसका कोई नतीजा नहीं निकला।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.