ताजा खबर
अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एच1बी वीजा लॉटरी का समापन किया, लाभार्थियों को सूचित...   ||    पाकिस्तान रेड कैप का लीक हुआ ऑडियो, कहा- इस साल मारे जाएंगे पीएम मोदी, योगी, मोहन भागवत   ||    अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?   ||    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम को बढ़ावा, प्रोटियाज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया   ||    IPL 2024: रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी, डीसी के खिलाफ आरआर को 185/5 पर पहुंचाया   ||    IPL 2024: राजस्थान दूसरी जीत की ओर, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया   ||    Fact Check: बाल्टीमोर पुल हादसे में ये कार नीचे नदी में गिर गई? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्...   ||    आखिर आज ही के दिन क्यों मनाया जाता हैं Good Friday? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व   ||    'उम्मीद है कि भारत में सभी के अधिकार सुरक्षित रहेंगे', केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिका-जर्मनी के बा...   ||    Myanmar: म्यांमार में भीषण सड़क हादसा, कई वाहनों की टक्कर में 27 लोग घायल; एक की ऑन द स्पॉट मौत   ||   

ओलंपिक में भारत की उपलब्धि पर चीन ने कसा तंज, कहा दूसरा बड़ा आबादी वाला देश सिर्फ 1 गोल्ड मैडल के साथ लौटा

Photo Source :

Posted On:Monday, August 9, 2021

China, 9 Aug, 2021 टोक्यो ओलंपिक खत्म हो चुका है जिसमें भारत ने गोल्ड सहित कुल सात मेडल हासिल किये जिससे पूरा देश खिलाडियों का उत्साहवर्धन कर रहा है वही चीन ने यहां भी अपनी हरकते दिखा दी और भारत की इस कामयाबी पर तंज कसा है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने तंज कसते हुए लिखा, 'दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाले देश भारत का टोक्यो ओलंपिक में अभियान सिर्फ एक स्वर्ण पदक के साथ खत्म हो गया। भारत को एक स्वर्ण पदक मिला है।'
 
इस ओलंपिक में भारत ने कुल सात पदक जीते हैं। भारत ने एक स्वर्ण के अलावा दो रजत और चार कांस्य पदक जीते हैं। अमेरिका पदक तालिका में 113 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा, जिसमें 39 स्वर्ण पदक थे जबकि चीन 38 स्वर्ण पदकों समेत कुल 88 पदक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहा। मेजबान जापान 27 स्वर्ण सहित 58 पदकों से तीसरे स्थान पर रहा।  चीन ने आगे कहा कि  भारत मेडल जीतने वाले 93 देशों की रैंकिंग में 48वें नंबर पर है। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में 127 एथलीट का दल भेजा था लेकिन सफलता केवल सात को ही मिली। शिन्हुआ ने लिखा है कि भारत में जब कोई मेडल जीतता है तो बहस तेज हो जाती है लेकिन फिर हर कोई शांत हो जाता है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.