ताजा खबर
आज आ सकता है खतरनाक Solar Storm; नेटवर्क, GPS सैटेलाइट और पावर ग्रिड हो सकती हैं ठप   ||    UK में काम पर न जाने की वार्निंग जारी, सामान्य से 75 प्रतिशत ज्यादा हुए Norovirus के मामले   ||    US: गलत घर में घुस गया पुलिसकर्मी, गर्लफ्रेंड से बात कर रहे अश्वेत एयरफोर्स ऑफिसर की कर दी हत्या   ||    दक्षिण अफ्रीका को मिला दूसरे विश्वयुद्ध में डूबे जहाज से मिला 360 करोड़ का खजाना, UK की सुप्रीम कोर्...   ||    Britain: फ्लाइट में पैसेंजर्स के सामने सेक्स; गले में बांहें डाले, सीने से चिपकी दोस्त के ऊपर बैठी थ...   ||    अमेरिका के बाद लंदन में तबाही मचा रहा Zombie Drug, यौन अपराधी धड़ल्ले से कर रहे इस्तेमाल   ||    Petrol Diesel Price Today: जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें अपने शहर में ईंधन के नए रेट   ||    SBI के शेयर ने भर दी निवेशकों की झोली, FD और किसी भी सेविंग स्कीम से कई गुना ज्यादा दिया रिटर्न   ||    Highest FD Rates: दो बैंक देते हैं Fixed Deposit पर PPF-सुकन्या समृद्धि से ज्यादा ब्याज   ||    IPL 2024: धोनी ने की डिविलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी, रोहित-विराट के खास क्लब में की एंट्री   ||   

चीन की एयरलाइंस ने भारत जाने वाली कार्गो फ्लाइट्स पर लगाया प्रतिबंध

Photo Source :

Posted On:Monday, April 26, 2021

बीजिंग, 26 अप्रैल । चीन की राज्य संचालित सिचुआन एयरलाइंस ने भारत से आने वाली सभी कार्गो फ्लाइट्स पर 15 दिनों के लिए रोक लगा दी है। इस कदम से निजी व्यापारियों को बहुत नुकसान होगा।

सेल्स एजेंट्स को लिखे गए पत्र में रविवार को सिचुआन चुआनहांग लॉजिसटिक्स कॉरेपोरेशन लिमिटेड ने कहा है कि छह रूटों पर उनकी कार्गो फ्लाइट्स पर रोक लगा दी गई है। इसमें शिंजियांग से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट भी है। पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि भारत में महामारी की स्थिति को देखते हुए इन उड़ानों पर रोक लगाई गई है। इस पत्र में यह भी कहा गया है कि 15 दिनों के बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

सीनो ग्लोबल लॉजिस्टिक्स कंपनी के सिद्धार्थ सिन्हा ने बताया कि माल ढुलाई के शुल्क में 20 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की गई है। सिचुआन एयरलाइंस की उड़ानों को रद्द करने के फैसले से निजी व्यापारियों के काम में रुकावट आ गई है। अब यह बहुत चुनौतीपूर्ण बन गया है। इन्हें दूसरी एयरलाइंस के जरिए सिंगापुर के रास्ते भेजा जाएगा जिससे सप्लाई में देरी होगी।
उल्लेखनीय है कि महामारी के दौरान शिपिंग सेवाओं से लेकर कार्गो फ्लाइट्स का संचालन किया जा रहा था। इससे पहले 23 अप्रैल को चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा था कि चीन हर संभव मदद करने के लिए भारत के साथ बात कर रहा है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.