ताजा खबर
आज से शुरू होंगे पंचक, भूलकर भी ना करें ये काम, देवघर के ज्योतिषी से जानें सबकुछ   ||    दिल के मरीजों के लिए दवा का काम करती है चुकंदर, इन तरीकों से खाने में करें शामिल   ||    मानहानि मामला : गुजरात की अदालत ने केजरीवाल, संजय सिंह के खिलाफ फिर जारी किया समन   ||    महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 16-18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए 'अमृत जनरेशन' अभियान शुरू किया   ||    Steel Price Per Kg Today in India 2023: यहां जानें क्या हैं आज आपके शहर में स्टील का भाव   ||    Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल के दाम में उछाल, यहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल; देखें नई कीमत   ||    Gold Silver Rate Today, 08 June 2023: सोना हो गया सस्ता, चांदी में भी बड़ी गिरावट, जानिए 10 ग्राम सो...   ||    अरब सागर से उठा तूफान गुजरात से कर्नाटक और गोवा तक मचाएगा उथलपुथल! मैप में देखें कब कहां से गुजरेगा   ||    10 कदम पर जज की कुर्सी... वकील की ड्रेस में दनादन फायरिंग, इतिहास बन गया गैंगस्टर संजीव जीवा   ||    बृजभूषण के खिलाफ नाबालिग ने बदला बयान, पिता ने बताया क्यों लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप   ||   

चीन में फिर से फैलने लगा कोरोना का प्रकोप, बढ़ाई जा रही सख्ती

Posted On:Tuesday, March 15, 2022

China, 15 March (News Helpline)     चीन के शंघाई, शेनजेन समेत कई शहरों में कोविड के नए प्रकोप के बाद तालाबंदी लगा दी गई है। अकेले शंघाई में कुल एक करोड़ 70 लाख लोग इस समय तालाबंदी में जीवन बिता रहे हैं। शेनजेन समेत देशभर में 10 इलाकों में लोगों को घर पर ही रहने के अलग अलग स्तर के आदेश दिए गए हैं। नए प्रकोप का कारण कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वेरिएंट माना जा रहा है। प्रकोप हांग कांग के पड़ोसी चीनी शहरों में केंद्रित है। 
 
चीन अभी भी जीरो कोविड रणनीति पर काम कर रहा है और इसी वजह से तालाबंदी जैसे कड़े प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं।हांग कांग में तो वायरस ने तबाही ही मचा रखी है और वो रोजाना बीसियों लोगों की मौत का कारण बन रहा है। 
 
सामुदायिक संचार के संकेत 
चीन के मुख्य भूभाग में स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि और कड़े कदम भी उठाए जा सकते हैं। सोमवार 14 मार्च को पूरे देश में संक्रमण के 2,300 नए मामले सामने आए। रविवार को यह संख्या 3,400 थी, जो दो सालों में नए मामलों का सबसे ऊंचा स्तर था। शेनजेन में अधिकारी हुआंग शियांग ने पत्रकारों को बताया, "शहरी ग्रामीण इलाकों और फैक्ट्रियों में छोटे स्तर पर कई क्लस्टर पाए गए हैं। इससे सामुदायिक संचार के बड़े खतरे के संकेत मिलते हैं और ज्यादा एहतियात की जरूरत है।" शेनजेन के एक निवासी द्वारा भेजी गई तस्वीरों में एक आवासीय परिसर के प्रवेश द्वार पर ही बड़े बड़े प्लास्टिक के बैरियर दिखाई दे रहे थे।
 
सोशल मीडिया पर स्थानीय लोग मजाक मजाक में चर्चा कर रहे थे कि कैसे तालाबंदी लगने से ठीक पहले उन्हें लैपटॉप लेने अपने अपने दफ्तर भाग कर जाना पड़ा। 
 
आर्थिक संकट की आहट 

सोमवार को हांग कांग स्टॉक एक्सचेंज में तकनीक कंपनियों के स्टॉक गिर गए। शेनजेन आईफोन निर्माता फॉक्सकॉन, हुआवेई और टेनसेंट जैसी तकनीक कंपनियों का गढ़ है। देश के सबसे बड़े शहर शंघाई में तो कुछ मोहल्लों और आवासीय इलाकों को सील कर दिया गया। अधिकारी अभी पूर्ण तालाबंदी को टालना चाह रहे हैं। शहर में सोमवार को 170 नए मामले सामने आए जो व्यापारियों में आने वाले आर्थिक कष्ट को लेकर चिंता पैदा करने के लिए काफी थे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.