Malaysia, 4 June, 2021
मलेशिया इस समय कोरोना की तीसरी लहर से जूझ रहा है। आपको बता दें कि मलेशिया में एक बार फिर से महामारी से होने वाली रिकॉर्ड मौतों के बाद तीसरी बार देशव्यापी लॉकडाउन लगाने की घोषणा की गयी है। इस बीच सिर्फ जरूरी सेवाओं को शुरू रखने के निर्देश दिए गए है।
चैनल न्यूज एशिया की खबर के मुताबिक, 2 जून को मलेशिया में कोरोना की वजह 126 मौतें दर्ज की गईं हैं। यह अब तक दर्ज किया गया सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले इसी साल 29 मई को मलेशिया में कोरोना सबसे ज्यादा 98 मौतें दर्ज की गई थीं। मलेशिया में बढ़ते मामलों के मद्देनजर 1 जून यानी मंगलवार से लॉकडाउन लगाया गया था। मलेशिया में कोरोना के कारण अब तक कुल 2 हजार 993 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।
बुधवार को मलेशिया में कोरोना के 7 हजार 703 नए केस दर्ज किए गए। अब तक देश में कोरोना से कुल 5 लाख 87 हजार 165 लोग संक्रमित हो चुके हैं। देश में फिलहाल कोरोना के 82 हजार 274 ऐक्टिव केस हैं।