ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

बर्लिन में PM मोदी के स्वागत में उमड़ी भीड़, एक बच्ची ने कहा मुझे गर्व है कि आप हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं

Photo Source :

Posted On:Monday, May 2, 2022

मुंबई, 2 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। यह PM का इस साल का पहला विदेशी दौरा है। वह 2 से 4 मई की अपनी इस यात्रा में तीन यूरोपीय देश जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस जाएंगे। PM जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज के साथ छठे भारत-जर्मनी इंटर-गवर्नमेंटल कंसल्टेशन (IGC) में शामिल होंगे। जिसमे उन्होंने जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज से मुलाकात की। दोनों ने भारत और जर्मनी के बीच सहयोग को बढ़ावा देने पर बातचीत की। फेडरल चांसलरी में पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। फिर शाम को बर्लिन में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने बर्लिन पहुंचते ही ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि वह चांसलर ओलाफ स्कोल्ज से बात करेंगे। इसके अलावा व्यापारिक नेताओं के साथ बैठक और एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। उन्हें विश्वास है कि यह यात्रा भारत और जर्मनी की दोस्ती को बढ़ावा देगी।' साथ ही शिखर सम्मेलन के दौरान PM मोदी चार और नॉर्डिक देश के नेताओं से मिलेंगे। नॉर्डिक रीजन में डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन शामिल हैं। नॉर्डिक देश भारत के लिए सस्टेनेबिल और रिन्यूएबल एनर्जी, डिजिटलीकरण और इनोवेशन में महत्वपूर्ण भागीदार हैं। यह यात्रा नॉर्डिक देशों के साथ बहुआयामी सहयोग को बढ़ाने में मदद करेगी।

PMO से जारी प्रेस रिलीज में PM की इस विजिट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि 2021 में भारत-जर्मनी डिप्लोमैटिक रिश्तों को 70 साल पूरे हो गए हैं, साथ ही हम साल 2000 से ही स्ट्रैटेजिक पार्टनर भी हैं। मैं चांसलर स्कोल्ज के साथ रणनीतिक, क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर चर्चा करूंगा। जर्मन चांसलर और मैं हमारे उद्योग सहयोग के लिए एक बिजनेस राउंडटेबल मीटिंग को भी संबोधित करेंगे। यूरोप महाद्वीप भारतीय मूल के 10 लाख से ज्यादा लोगों का घर है। इनकी एक बड़ी संख्या जर्मनी में रहती है। PM मोदी यहां भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे। PM का कहना है कि, मेरी यूरोप यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब यह क्षेत्र कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। मैं अपनी इस यात्रा के जरिए यूरोपीय पार्टनर के साथ सहयोग की भावना को और मजबूत करने का इरादा रखता हूं।

पीएम मोदी भारतीय समयानुसार 1 मई की रात बर्लिन पहुंचे। वहां होटल एडलॉन केम्पिंस्की में उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने एक बच्चे से गाना भी सुना। PM से मिलते हुए कुछ लोगों ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए। साथ ही बर्लिन में PM मोदी का स्वागत करने एक बच्ची मान्या मिश्रा भी पहुंची। बच्ची ने बताया कि मोदी जी से मिलकर बहुत अच्छा लगा। मैंने उन्हें कहा कि मुझे गर्व है कि आप हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं। मैंने उन्हें अपनी पेंटिंग दिखाई, उन्होंने इस पर अपना ऑटोग्राफ भी दिया। वहीं, भारतीय मूल के गौरांग कुटेजा ने कहा कि हम PM मोदी की एक झलक पाने के लिए उत्साहित थे। हम 400 किमी की दूरी तय करके बर्लिन आए। PM मोदी ने भारतीय मूल के सभी लोगों का सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया। हम सभी प्रधानमंत्री के संबोधन के इंतजार में हैं।

इसके बाद, PM 3 मई को इंडो-नॉर्डिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, फिर डेनमार्क की राजधानी कोपेन हेगन में भी भारतीयों को संबोधित करेंगे। सबसे आखिर में PM मोदी पेरिस में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे। फिर डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन पहुंचेंगे। यहां पर वो 3 और 4 मई को प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन के साथ एक बाइलेटरल कार्यक्रम और दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके साथ ही आर्थिक सुधार, जलवायु परिवर्तन और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे। वापसी के दौरान PM मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे और दोबारा चुनाव जीतने की बधाई देंगे। इसके साथ ही इंडो-फ्रांस स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के अगले चरण के बारे में चर्चा करेंगे। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.