कोपेनहेगन, 29 अप्रैल। डेनमार्क ने भारत में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी होने के कारण भारत की यात्रा को और अधिक सख्त कर दिया है। उन्होंने भारत को लाल सूची यानी सबसे अधिक खतरे वाले क्षेत्र में डाल दिया है।
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि भारत में पाए गए बी.1.617 वेरिएंट बहुत ही खतरनाक है, जिसके कारण यह प्रतिबंध लगाया गया है। व्यापार संबंधी यात्रा पर भी रोक लगा दी गई है।
नए यात्रा प्रतिबंधों के अनुसार विदेशियों को केवल बहुत ही आवश्यक कार्य के लिए जाने की अनुमति है। हालांकि डेनमार्क के नगारिक जो भारत में हैं, उनके आने पर रोक नहीं है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले यूके, जर्मनी, नीदरलैंड, स्पेन आद देशों ने भारत की यात्रा पर रोक लगा रखी है।