ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

एलन मस्क के ट्वीट ने मचाया हंगामा, एक यूजर ने कहा वह अच्छे इंजीनियर लेकिन पॉलिटिशियन नहीं, जानिए क्यों

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 19, 2022

मुंबई, 19 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। एलन मस्क एक ऐसा नाम जो पुरे विश्व में छाया हुआ है, जिसने एक बार फिर अपने एक ट्वीट से सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। मस्क ने ट्वीट कर कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी पहले नर्मदिल पार्टी हुआ करती थी। इसलिए पिछले चुनावों में मैंने उन्हें वोट किया था, लेकिन अब ऐसा नहीं रहा। अब वे लोगों को बांटने और नफरत फैलाने वाली पार्टी बन गई है। अब आने वाले चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी वोट देने के लिए मेरी पहली पसंद है। मैं रिपब्लिकन को ही वोट दूंगा। उन्होंने अपने ट्वीट में आगे कहा कि इस ट्वीट के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी मेरे लिए गंदा और घटिया अभियान चलाएगी, बस देखते रहिए। इससे पहले भी मस्क ने रिपब्लिकन पार्टी की तरफ अपना झुकाव जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने पहले इसी तरह का ट्वीट करते हुए कहा था- मैं खुद को न तो डेमोक्रेट्स का सपोर्टर मानता हूं, न ही रिपब्लिकन का। हालांकि, मैंने पहले कई बार डेमोक्रेट्स को पार्टी को वोट दिया, इसके उलट शायद रिपब्लिकन को कभी वोट नहीं किया, लेकिन अब मैं रिपब्लिकन को वोट जरूर करूंगा।

ट्विटर पर मस्क के बयान के बाद लोगो के कई तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। रिपब्लिकन पार्टी की एक नेता लॉरेन बोबर्ट ने ट्वीट कर कहा कि ‘राइट साइड में आपका स्वागत है मस्क।’ इसके साथ ही एक यूजर ने लिखा इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के मामले में मस्क जीनियस हैं, लेकिन उन्हें राजनीति की समझ नहीं है। तो वही कुछ यूजर्स ने उनके ट्वीट का समर्थन भी किया है।

आपको बता दे एलन मस्क जो बाइडेन की सरकार की नीतियों की लगातार आलोचना करते रहे हैं। खासकर, अमेरिकी अरबपतियों पर ज्यादा टैक्स लगाने और इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रोडक्शन पर टैक्स में बढ़ाने के प्रस्ताव की वजह से मस्क बाइडेन सरकार से काफी नाराज हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.