ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

रूस -यूक्रेन युद्ध से परेशान हुए एलन मस्क, कंपनी को लेकर सता रहा डर

Photo Source :

Posted On:Friday, March 4, 2022

Ukraine, 4 March (News Helpline)     रूस की ओर से यूक्रेन पर अटैक के बाद अब स्पेस एक्स के सीईओ एलम मस्क को भी अपनी कंपनी को लेकर डर सताने लगा है। एलन मस्क ने शुक्रवार को चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी कंपनी की स्टारलिंक उपग्रह ब्रॉडबैंड सेवा यूक्रेन में रूसी आक्रमण का अगला टारगेट हो सकती है। दरअसल, यह चेतावनी एक इंटरनेट सिक्योरिटी रिसर्चर के उस दावे के बाद आई है जिसमें उसने कहा था कि रूस अब उपग्रह संचार उपकरण बीकन को निशाना बना सकता है। 

मस्क ने ट्वीट किया, 'महत्वपूर्ण चेतावनी, स्टारलिंक एकमात्र गैर-रूसी संचार प्रणाली है जो अभी भी यूक्रेन के कुछ हिस्सों में काम कर रही है, इसलिए इसे टारगेट किए जाने की संभावना अधिक है। कृपया सावधानी से उपयोग करें।' उन्होंने उपयोगकर्ताओं से जरूरत पड़ने पर ही स्टारलिंक चालू करने और एंटीना को जितना हो सके लोगों से दूर रखने की अपील की है।
 
मस्क ने शनिवार को कहा कि स्टारलिंक अब यूक्रेन में एक्टिव है और स्पेसएक्स अधिक स्टेशन भेज रहा है जब यूक्रेनी सरकार के एक अधिकारी ने मस्क को स्टारलिंक स्टेशनों को प्रदान करने की अपील की थी। सोमवार को यह बताया गया कि यूक्रेन को स्टारलिंक से उपग्रह इंटरनेट और टर्मिनल दान में मिला था। 
 
इसके अलावा और कई ट्विटर यूजर्स ने एलन मस्क की कंपनी को टारगेट किए जाने का अंदेशा जताया। जवाब में, मस्क ने कहा कि स्पेसएक्स बिजली की खपत को कम करने के लिए अपने सॉफ्टवेयर को अपडेट करेगा ताकि स्टारलिंक को कार के सिगरेट लाइटर से चार्ज किया जा सके। उन्होंने कहा कि मोबाइल रोमिंग इनेबल हैं, इसलिए एंटेना के चहते वाहन पर भी सिग्नल मिलता रहेगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.