ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

एंडेंजर्ड रिम रॉक क्राउन्ड नामक सांप मिला मृत, दम घुटने से हुई मौत

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 10, 2022

मुंबई,10 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दुनिया की एंडेंजर्ड प्रजातियों की लिस्ट में शामिल रिम रॉक क्राउन्ड स्नेक नाम का सांप हाल ही में अमेरिका के फ्लोरिडा में पाया गया। हैरानी की बात यह है कि यह विचित्र अवस्था में मृत मिला है। इसने मुंह में एक कनखजूरा दबाया हुआ था, जिसे खाते वक्त ही इसकी दम घुटने से मौत हो गई। इस घटना पर हुई स्टडी इकोलॉजी जर्नल में प्रकाशित हुई है। रिम रॉक क्राउन्ड स्नेक इतना दुर्लभ है कि इसे पिछली बार साल 2018 में देखा गया था। विशेषज्ञों की मानें तो यह सांप 8 इंच यानी 20 सेंटीमीटर लंबा था। जो कनखजूरा इसके मुंह में दबा मिला वह 2 इंच यानी 50 मिलीमीटर लंबा था। सांप ने इसे 27 मिलीमीटर तक निगल लिया था, जिसके बाद उसका दम घुट गया। यह सब दोनों जीवों की डिजिटल ऑटोप्सी में पता चला।

वैज्ञानिकों ने बताया कि रिम रॉक क्राउन्ड स्नेक की प्रजाति इतनी दुर्लभ है कि दुनिया में ये केवल 26 ही हैं। 1975 से ही फ्लोरिडा के विलुप्तप्राय जीवों की श्रेणी में यह सांप शामिल है। इसकी लंबाई 8 इंच से ज्यादा नहीं होती। यह सांप जहरीला भी नहीं होता। यह खासतौर से दक्षिण-पूर्वी अटलांटिक तट के पास पाया जाता है। आखिरी बार जिंदा सांप साल 2015 में दिखाई दिया था। 2018 में मिले सांप को एक बिल्ली ने मार डाला था।

दरअसल अब इसे फ्लोरिडा के जॉन पेनेकैंप कोरल रीफ स्टेट पार्क में देखा गया है। यहां घूम रहे एक विजिटर ने इस सांप को खोजा। जब उसने नजदीक जाकर देखा तो पता चला कि सांप के मुंह में एक कनखजूरा दबा हुआ था। दोनों ही जीव मृत अवस्था में थे। सांप ने कनखजूरे को सिर की तरफ से निगलने की कोशिश की थी। कनखजूरा कैरिबियन जायंट सेंटीपीड प्रजाति का था। दोनों जीवों को इसी स्थिति में एक्सपर्ट्स के पास ले जाया गया। इसके बाद इनकी फोटोज और एक्सरे भी निकाले गए। इसमें पता चला कि कनखजूरा सांप के काफी अंदर जा चुका था, जिस कारण सांप सांस नहीं ले सका और उसकी मौत हो गई। कनखजूरे की मौत की वजह पर रिसर्च चल रही है। रिम रॉक क्राउन्ड स्नेक का मिलना ही बेहद दुर्लभ है, तो इसे इस स्थिति में पाकर एक्सपर्ट्स दंग रह गए।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.