ताजा खबर
फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||   

अफगान विदेश मंत्रालय के बाहर हुआ धमाका, 20 लोगों की मौत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, January 11, 2023

मुंबई, 11 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में विदेश मंत्रालय के बाहर बुधवार को ब्लास्ट हुआ। इसमें 20 लोगों के मारे जाने की खबर है। हालांकि, अफगानिस्तान की हुकूमत पर काबिज तालिबान ने ब्लास्ट में मरने वालों के बारे में कुछ नहीं कहा है। धमाके के वक्त तालिबान और चीनी अधिकारियों के बीच मीटिंग चल रही थी। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, ये एक सुसाइड अटैक था। काबुल सिक्योरिटी डिपार्टमेंट के स्पोक्सपर्सन खालिद जादरान ने ब्लास्ट की जानकारी तो दी, लेकिन ये नहीं बताया कि कितने लोग मारे गए हैं।

आपको बता दे 12 दिसंबर को चीनी होटल के नाम से मशहूर एक रेस्टोरेंट और गेस्ट हाउस पर हमला हुआ था। कुल तीन हमलावरों ने होटल को निशाना बनाया था। तीनों को मार गिराया गया। घटना में दो विदेशी नागरिक घायल हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि हमले के वक्त होटल में कई चीनी नागरिक मौजूद थे। कुछ फुटेज भी सामने आए। इनमें होटल के एक हिस्से में आग नजर आ रही थी। वहीं, इसके पहले 1 जनवरी को काबुल के एक मिलिट्री एयरपोर्ट पर धमाका हुआ था। इसमें 8 लोग घायल हुए थे। 29 दिसंबर को भी अफगानिस्तान के तालुकन प्रॉविंस में धमाका हुआ था, जिसमें 4 लोग घायल हो गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह धमाका तब हुआ जब एक सरकारी दफ्तर के स्टाफ की डेस्क के नीचे रखा बम फट गया था। 26 दिसंबर को बादशाहखान प्रॉविंस में हुए धमाके में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई थी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.