ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

PAK और अफगान बॉर्डर पर जबरदस्त फायरिंग, मारे गए 4 पाकिस्तानी फौजी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, December 15, 2022

मुंबई, 15 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर जबरदस्त तनाव है। रविवार के बाद यहां गुरुवार को भी दोनों तरफ से फायरिंग हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफगान तालिबान के हमले में पाकिस्तान के 4 फौजी मारे जा चुके हैं। कुछ वीडियो फुटेज में फायरिंग और मोर्टार शेलिंग की आवाजें साफ सुनी जा सकती हैं। खबर लिखे जाने तक खैबर पख्तूनख्वा के चमन बॉर्डर पर फायरिंग जारी थी। बीते दिनों इसी बॉर्डर एरिया में फायरिंग हुई थी। इस दौरान 11 पाकिस्तानी और 1 अफगानी की मौत हुई थी। इसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने कहा था कि अफगानिस्तान की तालिबान हुकूमत ने घटना पर अफसोस जाहिर किया है। शरीफ ने कहा था- अगर आगे इस तरह की हरकत हुई तो इसका माकूल जवाब दिया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अफगान तालिबान कई दिनों से बॉर्डर पर फायरिंग कर रहा है। पाकिस्तानी सैनिक इस इलाके में कुछ बॉर्डर पोस्ट्स बनाने की कोशिश कर रहे थे। अफगान तालिबान ने उन्हें रोक दिया और इसके बाद तनाव बढ़ गया। तो वहीं, पाकिस्तानी फौज या अफगान तालिबान ने फिलहाल गुरुवार की घटना के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चमन बॉर्डर पर भारी तनाव है। यह स्पिन बोल्दाक का इलाका है। काफी वक्त यह बॉर्डर एरिया बंद भी रहा था। अब अफगान तालिबान ने इस इलाके में जवाबी हमले की तैयारी शुरू कर दी है। उसने बख्तरबंद गाड़ियां, तोपें और दूसरे भारी हथियारों से लैस तालिबान को यहां तैनाती के लिए भेजा है।

तो वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने सिक्योरिटी कमेटी की मीटिंग बुलाई थी। इसके बाद कहा, चमन बॉर्डर पर जो कुछ हुआ वो गलत है। हमारी फौज और नागरिकों पर बेवजह फायरिंग की गई। काबुल में मौजूद तालिबान हुकूमत को यह तय करना होगा कि अब इस तरह की घटना न हो।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.