ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

जर्मनी में एक यूनिवर्सिटी में फायरिंग, कई हुए घायल

Photo Source :

Posted On:Tuesday, January 25, 2022

Germany, 25 Jan (News Helpline)    जर्मनी की हाइडेलबर्ग यूनिवर्सिटी में एक बंदूकधारी ने गोलियां चलाकर कई लोगों को घायल किया। पुलिस के मुताबिक गोलियां चलाने वाला हमलावर मारा गया है। फायरिंग कांड सोमवार को हाइडेलबर्ग यूनिवर्सिटी के कैंपस में मौजूद नॉएनहाइमर फेल्ड एरिया में हुआ। 
 
दक्षिण पश्चिमी जर्मन शहर मानहाइम की पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा, "एक लंबी बंदूक के जरिए एक लेक्चर हॉल में एक अकेले हमलावर ने कई लोगों को घायल कर दिया। हमलावर मारा गया है।" पुलिस ने यह जानकारी नहीं दी है कि कितने लोग घायल हुए हैं और हमलावर कौन था। यूनिवर्सिटी के प्रेस विभाग ने भी वारदात पर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है। जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए ने एक सुरक्षा सूत्र के हवाले से कहा है कि फायरिंग के बाद हमलावर ने खुद को गोली मार ली। पुलिस के मुताबिक हमलावर ने एक लंबी नाल वाली बंदूक इस्तेमाल की।
 
जर्मन मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक लेक्चर हॉल में गोलियां चलाने वाला हमलावर यूनिवर्सिटी का ही छात्र था। यूरोप में सबसे कड़े गन कंट्रोल कानूनों वाला जर्मनी बीते कुछ सालों में जिहादियों और दक्षिणपंथी उग्रवादियों के निशाने पर रहा है। लेकिन स्कूल या कॉलेजों में इस तरह की वारदातें जर्मनी में बहुत कम नजर आती हैं। आखिरी बार स्कूल में ऐसी घटना 2009 में हुई थी जब एक पूर्व छात्र ने नौ छात्रों, तीन टीचरों और तीन राहगीरों को गोली मारी थी। 

2002 में स्कूल से बर्खास्त करने पर एक पूर्व छात्र ने 12 टीचरों समेत 16 लोगों की हत्या कर दी। दोनों मौकों पर हमलावरों ने खुद को गोली मार ली।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.