ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

रूस के स्कूल में फायरिंग, 7 बच्चों समेत 13 की मौत, 20 घायल

Photo Source :

Posted On:Monday, September 26, 2022

मुंबई, 26 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। रूस के इझेवस्क शहर के एक स्कूल में सोमवार को एक बंदूकधारी ने फायरिंग की। घटना में 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 घायल हैं। मारे गए लोगों में 7 स्टूडेंट्स हैं। इन सभी की उम्र 11 से कम बताई गई है। इसके अलावा दो स्कूल टीचर और दो सिक्योरिटी गार्ड्स भी मारे गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने इझेवस्क शहर के स्कूल वाले हिस्से को घेर लिया है। पुलिस को शक है कि हमलावर अकेला नहीं था, उसके साथ कोई और भी हो सकता है। इलाके के हर घर की तलाशी ली जा रही है। अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि हमलावर कौन था और उसका मकसद क्या था। फिलहाल, बच्चों को स्कूल से पुलिस सिक्योरिटी में घर भेजा जा रहा है। 20 लोग घायल हैं, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स और टीचर्स हैं। इनमें से 6 की हालत गंभीर बताई गई है। गवर्नर के मुताबिक, हमलावर की कुछ देर पहले मौत हो गई है। एक स्पेशल टीम मामले की जांच कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इझेवस्क शहर रूस की राजधानी मॉस्को से 960 किलोमीटर दूर है और यह उदमुर्तिया रीजन का हिस्सा है। इस इलाके को इंडस्ट्रियल हब के रूप में ज्यादा जाना जाता है। इस शहर की आबादी 6 लाख 40 हजार है। तो वही उदमुर्तिया के गवर्नर एलेक्जेंडर ब्रेचलोव के मुताबिक, यह घटना स्कूल शुरू होने के ठीक बाद हुई। एक अनजान शख्स गन लेकर स्कूल में घुसा। माना जा रहा है कि वो बाउंड्री वॉल फांदकर स्कूल में पहुंचा और इसी वजह से गार्ड्स की नजरों से बच गया। इस शख्स ने घुसते ही क्लास में जा रहे बच्चों पर फायरिंग करनी शुरू की। इस दौरान स्कूल में भगदड़ मच गई। जब हथियारबंद सिक्योरिटी गार्ड्स ने इस हमलावर को घेर लिया तो उसने खुद की कनपटी पर भी गोली मार ली। उसकी मौत हो चुकी है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.