ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

पाकिस्तान में भीषण बाढ़, लोगों को बाबा माधोदास मंदिर ने दिया आसरा

Photo Source :

Posted On:Monday, September 12, 2022

मुंबई,12 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान में भीषण बाढ़ ने लोगों की कमर तोड़ दी है। मदद के लिए लोग दर-दर भटक रहे हैं। बाढ़ के मुश्किल हालात में बलूचिस्तान प्रांत में कच्छी जिले के छोटे से जलाल खान गांव के मंदिर ने नफरत भुलाकर सभी के लिए दरवाजे खोल दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंदिर ने लगभग 200 से 300 बाढ़ प्रभावित लोगों, जिनमें ज्यादातर मुस्लिम हैं, को खाना और रहने का सुरक्षित ठिकाना बन रहा है। तो वही नारी, बोलन और लहरी नदियों में बाढ़ के कारण गांव बाकी प्रांत से कट गया था। इस कारण दूरदराज के इलाके के निवासियों ने खुद जान बचाने के लिए घर छोड़ दिया था। इस कठिन समय में गांव में ऊंचाई पर स्थित 100 कमरों वाला बाबा माधोदास मंदिर बाढ़ के पानी से अपेक्षाकृत सुरक्षित बना रहा। मंदिर ने भी बाढ़ प्रभावित लोगों और उनके पशुओं को आसरा दिया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जलाल खान में हिंदू समुदाय के अधिकांश सदस्य रोजगार और अन्य अवसरों के लिए कच्छी के अन्य शहरों में चले गए हैं। कुछ परिवार इस मंदिर की देखभाल के लिए इसी परिसर में रहते हैं। भाग नारी तहसील के एक दुकानदार 55 वर्षीय रतन कुमार वर्तमान में मंदिर के प्रभारी हैं। एक डॉक्टर इसरार मुघेरी ने मंदिर में मेडिकल कैंप लगाया है। हिंदुओं द्वारा लाउडस्पीकर पर मुस्लिमों को मंदिर में शरण लेने की घोषणाएं की गईं। तो वही स्थानीय लोगों के अनुसार, बाबा माधोदास विभाजन से पहले के हिंदू संत थे। उनमें क्षेत्र के मुसलमानों और हिंदुओं की समान आस्था थी। भाग नारी तहसील से अक्सर इस गांव आने वाले इल्तफ बुजदार कहते हैं कि वह ऊंट पर यात्रा करते थे। उनके लिए धार्मिक सीमाओं के पार लोगों की जाति और विश्वास के बजाय मानवता सबसे ऊपर थी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.