ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

यूक्रेन की राजधानी कीव में हेलिकॉप्टर क्रैश, होम मिनिस्टर समेत 18 की मौत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, January 18, 2023

मुंबई, 18 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। यूक्रेन की राजधानी कीव में बुधवार को हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक हेलिकॉप्टर क्रैश छोटे बच्चों की देखरेख करने वाले सेंटर और स्कूल (किंडरगार्टन) के पास हुआ। हादसे में 3 बच्चों समेत 18 लोगों की मौत हो गई है। इनमें होम मिनिस्टर डेनिस मोनास्टिरस्की भी शामिल हैं। इस बीच, यूक्रेन से मिल रही कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हेलिकॉप्टर को यूक्रेन की एयरफोर्स ने ही मार गिराया है। ऐसा उन्होंने गलतफहमी में किया। इस बारे ज्यादा जानकारी का इंतजार है। यूक्रेन सरकार या सेना ने कई घंटे तक इस बारे में कुछ नहीं कहा। इसके बाद एयरफोर्स के स्पोक्सपर्सन यूरी इन्हात ने कहा, हमें कुछ अलग जानकारी मिली है। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

यूक्रेन के अखबार कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक हेलिकॉप्टर में मौजूद सभी 9 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा जो 9 लोग मारे गए हैं उनमें तीन बच्चे हैं। ये किंडरगार्टन में मौजूद थे। बाकी इसी किंडरगार्टन के कर्मचारी हैं। कुल 29 लोग घायल हैं और इनमें 15 बच्चे हैं। हादसे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। किंडरगार्टन में आग लग गई। कीव के गवर्नर ओलिसिए कुलेबा ने अपने टेलिग्राम चैनल पर कहा, हादसा किंडरगार्टन के करीब हुआ। इसमें बच्चे और वहां के कुछ कर्मचारियों की भी मौत हुई है। अफसरों ने अब तक ये नहीं बताया है कि हेलिकॉप्टर कौन सा था और इसके क्रैश होने की वजह क्या थी। ब्रोवेरी दरअसल एक कस्बा है। इसकी आबादी करीब एक लाख है। यह कीव के पूर्व में स्थित है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने घटना को भयानक बताया कहा, इस हादसे में मारे गए हमारे लोग सच्चे देशभक्त थे।

आपको बता दे, घटना के वक्त इस इलाके में घना कोहरा था और कुछ देर पहले बर्फबारी भी हुई थी। इसलिए कुछ एक्सपर्ट्स ये मान रहे हैं कि घटना की वजह खराब मौसम है। वहीं, एक तबका ऐसा भी है जो ये मान रहा है कि कहीं रूस ने तो इस हेलिकॉप्टर को निशाना नहीं बनाया। कुछ बिजली के तार भी टूटे हुए पाए गए हैं। इनसे ये माना जा रहा है खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर का पायलट तारों को नहीं देख पाया और लो फ्लाइंग की वजह से यह घटना हुई। किंडरगार्टन की बिल्डिंग में भी आग लग गई।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.