ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

फ्लोरिडा में इयान तूफान से तबाही, 2 की मौत, नाव में सवार 23 प्रवासी लापता

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 29, 2022

मुंबई, 29 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिका के फ्लोरिडा में तूफान इयान ने भारी तबाही मचाई है। इससे फोर्ट मायर्स शहर सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां 250 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चली और बारिश हुई। खतरे को देखते हुए 8.5 लाख घरों की इलैक्ट्रिसिटी सप्लाई रोक दी गई। करीब 20 लाख लोग प्रभावित हुए। इसी बीच रिपोर्टिंग कर रहा एक रिपोर्टर लड़खड़ाता हुआ दिखाई दिया। तूफान से हालात इतने भयानक हो गए हैं कि सड़कों पर शार्क भी देखी गई। सोशल मीडिया पर तूफान से जुड़े कई वीडियो सामने आए। एक वीडियो में जिम कैंटोर नाम का रिपोर्टर फोर्ट मायर्स शहर में बने हालत की रिपोर्टिंग कर रहा था। उन्होंने कहा- मैं खड़ा नहीं हो पा रहा हूं। हवा बहुत तेज है। उन्हें कुछ पल एक पोल को पकड़कर खड़े देखा गया। फोर्ट मायर्स शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। 

तो वही नेशनल हरिकेन सेंटर के मुताबिक, तूफान फ्लोरिडा के साउथ वेस्ट कोस्ट पर टकराया। तटीय इलाकों में 2 से 7 मीटर ऊंची लहरें उठीं। स्टौक आइलैंड के पास तेज लहरों में एक नाव डूब गई। 23 लोगों के लापता हो गए। नाव में क्यूबा के प्रवासी सवार थे। सूचना मिलते ही अमेरिकी कोस्ट गार्ड लापता लोगों की तलाश में जुट गए। चीफ पैट्रोल ऑफिसर वॉल्टर स्लोसार ने कहा- समुद्री चक्रवात के कारण नाव डूबने के बाद क्यूबा के 3 प्रवासी तैरकर किनारे पर आ गए थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बाकी लोगों की तलाश जारी है। कैटेगरी 4 के इस तूफान ने 27 सितंबर को क्यूबा के वेस्ट कोस्ट पर दस्तक दी थी। इसके बाद यह फ्लोरिडा राज्य की तरफ बढ़ा था।

अमेरिकी सरकार ने फ्लोरिडा राज्य में एक हफ्ते के लिए इमरजेंसी घोषित की। करीब 25 लाख लोगों को घर खाली करने के निर्देश भी दिए गए। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, तूफान कैटेगरी 4 का है और ये खतरनाक रूप ले रहा है। जॉर्जिया और साउथ कैरोलिना में दो लोगों की मौत की खबर मिली। फ्लोरिडा राज्य से करीब 4 हजार फ्लाट्स रद्द कर दी गई। राष्ट्रीय सुरक्षा बल के 3,200 गार्ड्स को फ्लोरिडा राज्य के अलग-अलग इलाकों में तैनात किया गया। इसके अलावा, 7 हजार नेशनल गार्ड और राहत और सुरक्षा एजेंसियों को भी हाई अलर्ट पर रखा गया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.