ताजा खबर
फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||   

इमरान की पार्टी का लॉन्ग मार्च हो चुका शुरू, लाहौर से पहुंचेगा इस्लामाबाद

Photo Source :

Posted On:Friday, October 28, 2022

मुंबई, 28 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का 'हकीकी आजादी मार्च' आज लाहौर से इस्लामाबाद के लिए रवाना हो रहा है। इमरान की पार्टी PTI की तरफ से निकाले जा रहे इस मार्च के लिए इमरान समर्थक लाहौर के लिबर्टी चौक पर इकट्‌ठा हो चुके हैं। इमरान खान भी मार्च में शामिल हो चुके हैं। मार्च की रवानगी से पहले वे समर्थकों को संबोधित भी करेंगे। तो वही इससे पहले PTI ने एक वीडियो ट्वीट किया था, जिसमें मार्च के बारे में बता रहे इमरान खान ने कहा है कि वे 'जिहाद' पर निकल रहे हैं।

देश में चुनावों की मांग को लेकर यह मार्च निकाला जा रहा है। PTI ने मार्च में हिस्सा लेने वालों से इस्लामाबाद में धरने के लिए गैस मास्क, चादरें, कंबल, तौलिये, तीन जोड़ी कपड़े, छोटे आकार के टेंट, स्लिंग-शॉट्स, मार्बल्स और डंडों की व्यवस्था करने को कहा है। इस्लामाबाद पहुंच रहे मार्च को रोकने के लिए यहां बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने और खराब हालात से निपटने के लिए आंसू गैस और पेपर गन से लैस 13,000 से ज्यादा जवानों को राजधानी में तैनात किया गया है।

तो वही पाकिस्तान की मशहूर पत्रकार आलिया शाह के मुताबिक पाकिस्तान में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति या दूसरे पद पर रहने वालों को मिले तोहफों की जानकारी नेशनल आर्काइव को देनी होती है। इन्हें तोशाखाना में जमा कराना होता है। अगर तोहफा 10 हजार पाकिस्तानी रुपए की कीमत वाला होता है तो बिना कोई पैसा चुकाए इसे संबंधित व्यक्ति रख सकता है। 10 हजार से ज्यादा है तो 20% कीमत देकर गिफ्ट अपने पास रखा जा सकता है। अगर 4 लाख से ज्यादा का गिफ्ट है तो इसे सिर्फ वजीर-ए-आजम (प्रधानमंत्री) या सदर-ए-रियासत (राष्ट्रपति) ही खरीद सकता है। अगर कोई नहीं खरीदता तो नीलामी होती है।

दरअसल, इस्लामाबाद में इमरान सरकार विरोधी मार्च निकालने वाले हैं। हर हाल में इस मार्च को सफल बनाना चाहते हैं। इसी को लेकर वे लाहौर दौरे पर थे। लाहौर की मस्जिद एक नबवी पर जब इमरान सपोटर्स के साथ पहुंचे तो भीड़ और वकीलों के एक ग्रुप ने उन्हें घेर लिया। भीड़ ने उनके खिलाफ ‘घड़ी चोर’ के नारे लगाए। इस दौरान इमरान खुद ही भीड़ को हटाते नजर आए। घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। पाकिस्तान के मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान रजा की अध्यक्षता वाली 4 सदस्यों की बेंच ने इमरान के खिलाफ यह फैसला सुनाया। इमरान जब प्रधानमंत्री थे, तब विपक्षी सांसदों ने उनके खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की थी। इमरान पर आरोप था कि उन्होंने तोशाखाना में जमा गिफ्ट्स को सस्ते में खरीदा और ज्यादा दामों में बेच दिया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.