ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

लंदन में मरियम औरंगजेब पर फूटा पाकिस्तानियों का गुस्सा, चोरनी-चोरनी के लगाए नारे

Photo Source :

Posted On:Monday, September 26, 2022

मुंबई, 26 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब को लंदन में रहने वाले पाकिस्तानियों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मरियम कॉफी खरीद रही हैं। लोग उन्हें घेर लेते हैं। इसी बीच कुछ लोग चोरनी-चारेनी चिल्लाने लगते हैं। पाकिस्तानी न्यूजपेपर डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, विरोध करने वाले लोग पाकिस्तान में बाढ़ से मची तबाही के बीच पाकिस्तान सरकार के नेताओं की विदेश यात्रा की निंदा कर रहे थे। आपको बता दे, पाकिस्तानी पत्रकार सैयद तलत हुसैन ने इस घटना का वीडियो पोस्ट किया था। इसके बाद मरियम औरंगजेब ने इस विरोध प्रदर्शन के पीछे पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का हाथ बताया है। उन्होंने कहा, इमरान खान और उनकी पार्टी PTI के समर्थक हैं। औरंगजेब ने कहा, इमरान खान ने पाकिस्तानी सोसायटी को बर्बाद कर दिया है। इमरान खान की नफरत और विभाजन की राजनीति से बेहद निराश हूं। इमरान की इसी राजनीति के चलते विदेशों तक पाकिस्तानी भड़क रहे हैं। लेकिन हम लोगों को एकजुट करने के लिए काम करते रहेंगे।

दरअसल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ PML-N पार्टी सुप्रीमो और अपने भाई नवाज शरीफ से मिलने लंदन पहुंचे। इस दौरान एक डेलिगेशन उनके साथ था। शाहबाज सरकार से जुड़े कई फैसले नवाज से बातचीत करने के बाद लेते हैं। इस बीच पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने दिया इस्तीफा दे दिया। इशाक डार अब नए वित्त मंत्री बनाए गए हैं। ये फैसला प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके भाई नवाज शरीफ के बीच हुई बैठक के दौरान लिया गया। इतना ही नहीं नवंबर में नया आर्मी चीफ कौन होगा इसका फैसला भी PML-N पार्टी सुप्रीमो नवाज शरीफ से बातचीत करके लिया जाएगा। आपको बता दे, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के साथ एक डेलिगेशन लंदन पहुंचा है। इसमें इन्फॉर्मेशन मिनिस्टर मरियम औरंगजेब भी शामिल हैं। बीते दिन वो एक महंगी कॉफी शॉप गई थीं, यहां लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि, इस दौरान मरियम ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.