ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

अमेरिकी विश्वविद्यालयों के साथ निरंतर संपर्क बढ़ा रहा है भारत : तरनजीत संधू

Photo Source :

Posted On:Monday, April 12, 2021

वॉशिंगटन, 12 अप्रैल। अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत संधू ने कहा है कि भारत अमेरिका के विश्वविद्यालयों के साथ संपर्क बढ़ा रहा है, जिससे उनका लाभ भारतीय छात्रों को भी मिल सके। पिछले कुछ महीनों में वरिष्ठ भारतीय राजनयिक ने एरिज़ोना स्टेट यूनिवर्सिटी, हॉवर्ड यूनिवर्सिटी के साथ इंटरैक्टिव सत्र किए हैं।  


तरनजीत संधू ने बताया कि अमेरिका में 2 लाख से अधिक भारतीय छात्र हैं। वे उच्च शिक्षा पा रहे हैं। ऑनलाइन एजुकेशन और विश्वविद्यालय से विश्वविद्यालय सहयोग के जरिए भी शिक्षा ले रहे हैं। इनमें से सबसे अधिक छात्र विज्ञान, तकनीक, मैथ्स और इंजीनियरिंग के हैं। 

यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ फ्लोरिडा, नॉर्थ कैरोलीना ने अमेरिका-भारत सहयोग पर कई सत्रों की श्रृंखला का आयोजन किया। पिछले हफ्तें उन्होंने अरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष डॉ. माइकल क्रो के साथ भी बात की थी। यहां पर बड़ी संख्या में भारतीय छात्र पढ़ते हैं। इस दौरान क्रो ने ऑनलाइन एजुकेशन और अन्य क्षेत्रों में भारत के साथ मिलकर काम करने में रुचि दिखाई।

इस दौरान संधू ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत भारतीय छात्रों को जॉइंट डिग्री देने का प्रस्ताव दिया। इससे ऑनलाइन शिक्षा का उपयोग बेहतर बनाने के लिए काम हो सकेगा। उन्होंने सौर और नवीकरणीय ऊर्जा अनुसंधान के क्षेत्र में मिलकर काम करने पर भी बल दिया। भारत ने  इससे पहले भी मार्च में अंतरराष्ट्रीय विज्ञान सम्मेलन में इससे संबंधित प्रस्ताव दिया था। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.