ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

ईरान के मशहूर शेफ महरशाद शाहिदी की हुई हत्या, जानिए पुरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, October 31, 2022

मुंबई, 31 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ईरान के मशहूर शेफ महरशाद शाहिदी की हत्या कर दी गई है। शाहिदी देश में चल रहे हिजाब विरोधी प्रदर्शन का एक अहम चेहरा बन गए थे। इसकी वजह से वहां की सरकार और मॉरल पुलिस उनसे बेहद खफा थी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 19 साल के शाहिदी को पिछले हफ्ते उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वो हिजाब विरोधी प्रदर्शन कर रहे थे। बाद में पुलिस ने उनके परिवार को शाहिदी की डेडबॉडी सौंपी। शनिवार को उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

तो वही शाहिदी की फैमिली का दावा है कि उनके बेटे का कत्ल पुलिस ने किया। परिवार के मुताबिक, अब पुलिस हम पर दबाव बना रही है कि हम मीडिया को यह बताएं कि बेटे की मौत हार्टअटैक से हुई। हैरानी की बात यह है कि पुलिस और दूसरी सिक्योरिटी एजेंसीज शाहिदी की मौत पर खुद कुछ बताने को तैयार नहीं। साथ ही एक जज ने कहा, शाहिदी के शरीर पर किसी तरह की चोट या फ्रैक्चर के निशान नहीं थे। इस बीच जर्मन विदेश मंत्री ने रविवार को कहा कि जर्मनी और यूरोपीय संघ इस बात की जांच कर रहे हैं कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स को आतंकवादी संगठन लिस्टेड किया जाए या नहीं। हिजाब के विरोध में तेहरान में गिरफ्तार हुई महसा अमिनी की हत्या के बाद प्रदर्शन की वजह से ईरान के हालात खराब हैं। प्रदर्शन अब सातवें सप्ताह में हैं। मंत्री के इस बयान के बाद प्रदर्शनकारियों ने रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की निंदा करते हुए बड़ी रैली भी की थी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.