Japan, 14 March (News Helpline) किसी भी मुश्किल काम को हम आग पर चलने जैसा मानते हैं लेकिन अगर आपको असल में आग पर चलना पड़े तो आप क्या करेंगे। बता दें कि जापान में हाल ही में मनाए गए एक फायरवॉकिंग फेस्टिवल यानी आग पर चलने वाले उत्सव के दौरान बड़े ही नहीं बल्कि बच्चों को भी आग की लपटों के बीच नंगे पाव चलते हुए देखा गया।
इस त्योहार को जापान में 13 मार्च को सभी जगह पर मनाया गया। लोग इसमें अपने मन से हिस्सा ले रहे थे और उन्हें आग पर चलते हुए बेहद उत्साह से भरपूर देखा गया।
रिपोर्ट के मुताबिक साल में एक बार होने वाले इस त्योहार के मौके पर 1500 जापानी पुजारियों और बुद्धिस्ट मॉन्क्स को जलते हुए कोयले पर नंगे पैर चलते हुए देखा गया।
बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने अपनी सुरक्षा के साथ, कोरोना वायरस जैसी महामारी से बाहर निकलने और दुनिया भर में शांति के लिए दुआ की।
इस त्योहार को वेस्ट टोक्यो में स्थित याकूओं टेम्पल में मनाया गया था। जापानी पुजारियों और बुद्धिस्ट मॉन्क्स के अलावा त्योहार देखने पहुंचे लोग भी हिस्सा ले सकते हैं।