ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

लैरी द कैट को जॉनसन ने अपनी फेयरवेल स्पीच में किया याद, इस बिल्ली के ट्वीटर पर है 6.5 लाख फॉलोवर

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 6, 2022

मुंबई, 06 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बोरिस जॉनसन बतौर प्रधानमंत्री आखिरी बार 10 डाउनिंग स्ट्रीट से बाहर निकले। ये ब्रिटिश प्राइम मिनिस्टर का ऑफिशियल रेसीडेंस है। जॉनसन के निकलने के कुछ ही देर बाद एक काले और सफेद रंग की बिल्ली यहां नजर आई। वो डाउनिंग स्ट्रीट के मेन गेट पर जाकर बैठ गई। आपको बता दे इसका नाम ‘लैरी द कैट’ है। लैरी प्रधानमंत्री आवास डाउनिंग स्ट्रीट की स्थाई निवासी है। 15 साल की बिल्ली इस डाउनिंग स्ट्रीट में अब तक तीन प्रधानमंत्री देख चुकी है। अब चौथे PM के तौर पर लिज ट्रस यहां आ रही हैं। लैरी को उनका भी इंतजार है। दरअसल, 10 डाउनिंग स्ट्रीट में रहने वाली बिल्ली को चीफ माउसर कहा जाता है। हालांकि, यह कोई ऑफिशियल टाईटल नहीं है। तो वही जॉनसन ने फेयरवेल स्पीच में लैरी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि शुरू में उसके डॉग डिलियन और लैरी के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे, लेकिन वह बाद में ठीक हो गए।

लैरी ब्रिटिश सरकार में बिल्लियों को रखने की एक लंबी परंपरा का हिस्सा हैं। ब्रिटेन में सदियों से पालतू बिल्ली रखने की परंपरा है। डाउनिंग स्ट्रीट में कई बिल्लियां रही है पर लैरी पहली चीफ माउसर कही जाती है। लैरी को 2012 में डाउनिंग स्ट्रीट के स्टाफ ने रेस्क्यू किया था। इसके बाद उस समय के प्रधानमंत्री डेविड कैमरून के बच्चों के लिए बतौर पालतू बिल्ली रख लिया गया था। कुछ साल में ही लैरी को चीफ माउजर बना दिया गया। गवर्नमेंट ऑफ ब्रिटेन की वेबसाइट के मुताबिक लैरी की ड्यूटी यहां आने वाले गेस्ट्स से मिलना है। लैरी की देखभाल सरकारी फंड्स से होती है।

आपको बता दे ब्रिटेन में चुनाव के आखिरी दौर में ‘लैरी द कैट' के होर्डिंग पूरे लंदन में दिखाई दिए थे। अगस्त में एक इवेंट के दौरान लिज ट्रस ने लैरी की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था की लैरी के साथ मेरे बहुत अच्छे रिश्ते हैं, वह अक्सर मेरा पक्ष लेती है। मुझे लगता है कि मैं उसके सबसे पसंदीदा कैबिनेट मिनिस्टर्स में से एक हूं। ट्रस ने चुनाव प्रचार में कहा था की डाउनिंग स्ट्रीट में लैरी के लिए महफूज जगह है। आपको जान कर हैरानी होगी लैरी सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय है। ट्विटर पर लैरी के नाम से अनऑफिशियल अकाउंट भी है। इसे करीब 6.5 लाख लोग फॉलो करते हैं। 7 जुलाई को एक ट्वीट में लैरी ने लिखा की मै बोरिस जॉनसन की बिल्ली नहीं हूं। सभी प्रधानमंत्रियों की तरह बोरिस भी परमानेंट नहीं हैं, लेकिन मैं यहां परमानेंट हूं। बोरिस के जाने के बाद भी यहीं रहूंगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.