ताजा खबर
फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||   

ईरान में हुआ बड़ा हादसा, 10 यात्रियों की मौत, 50 से अधिक लोग घायल, जानिए कैसे

Photo Source :

Posted On:Wednesday, June 8, 2022

मुंबई, 8 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ईरान में एक बड़ा हादसा हो गया जिसमे एक पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई। ये रेल हादसा राजधानी तेहरान से लगभग 550 किलोमीटर (340 मील) दूर दक्षिण-पूर्व में बसे तबास शहर से कम से कम 30 मील की दूरी पर हुआ। ये जगह तबास शहर को यज्द शहर से जोड़ती है। लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, माना जा रहा है कि ट्रेन एक खुदाई करने वाली मशीन से टकरा गई थी। ईरान के सरकारी टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक,पैसेंजर ट्रेन के 4 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में कम से कम 10 यात्रियों की मौत हो गई है। 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। 

एक अधिकारी ने बताया कि ईरान के रेगिस्तानी शहर तबास के पास सुबह ट्रेन की सात में से चार बोगियां पटरी से उतर गईं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर एंबुलेंस और 3 हेलीकॉप्टर मौजूद हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया है। हादसा के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। तो वही अधिकारियों ने हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.