नई दिल्ली, 27 सितंबर (न्यूज हेल्पलाइन) केंद्र सरकार के कृषि तीन कृषि कानूनों सहित कई मांगों को लेकर देश भर के ज्यादातर किसान संगठनों के समर्थन और सहयोग से आज सोमवार 27 सितंबर को भारत बंद का आयोजन किया गया। किसानों के इस भारत बंद को कई गैर भाजपाई पार्टियों और राज्य सरकारों ने अपना समर्थन दिया है। कॉंग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी आज के भारत बंद का समर्थन दिया है।
ज्ञात हो कि तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का नेतृत्व करने वाले 40 से अधिक किसान संगठनों के निकाय संयुक्त किसान मोर्चा ने आज भारत बंद का आह्वान किया है, जिसके तहत देश भर में सुबह 6 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक 10 घंटों तक देश भर में बंद का आयोजन किया गया है।
किसानों के आज के इस भारत बंद को विपक्षी दलों में कांग्रेस, आरजेडी, समाजवादी पार्टी, बीएसपी, आम आदमी पार्टी, माकपा से लेकर एनसीपी और टीएमसी सरीखे विपक्षी दलों ने किसान संगठनों का किसानों द्वारा बुलाये गए भारत बंद का समर्थन हैं। विपक्षी पार्टियों में कुछ पार्टियों ने सरकार के विरोध में सड़क पर भी उतरने की बात कही हैं।
बता दें कि किसानों के आज घोषित भारत बंद को तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश सहित कई गैर भाजपाई राज्य सरकारों ने भी समर्थन दिया है। ज्ञात हो कि केंद्र सरकार द्वारा विगत वर्ष में लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का धरना-प्रदर्शन पिछले करीब दस महीनों से जारी हैं, मगर दोनों पक्षों के जिद के कारण गतिरोध समाप्त नहीं हो पा रहा है।
किसानों और केंद्र सरकार के बीच जारी गतिरोध को समाप्त करने के लिए किसान नेता और सरकार के बीच कई बार वार्ता हुई। लेकिन बीच का रास्ता नहीं निकल सका। क्योंकि सरकार जहां इस कानून को वापस नहीं लेना चाहती हैं। वहीं किसान नेता भी अपनी जिद पर अड़े हुए हैं कि जब तक सरकार इस काले कानून को वापस नहीं ले लेगी, तब तक उनका यह आंदोलन चलता रहेगा।