ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

अमेरिका के बाद अब साउथ कोरिया भी होने जा रहा है मास्क फ्री, कोरोना वैक्सीन लेने वालों को मिलेगी छूट

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 26, 2021

South Korea, 26 May, 2021 
 
 
कोरोना की दूसरी लहर अब धीरे धीरे शिथिल पड़ने लगी है। विश्व भर में जहां कोरोना के रोजाना मामले उफान पर थे वो अब कम होने लगे हैं और कोरोना के रोजाना मामलो में भारी गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में अब अमेरिका के बाद अब दक्षिण कोरिया ऐसा दुसरा देश होगा जो मास्क फ्री होने जा रहा है। हालाँकि कोरिया में वैक्सीन की पहली डोज लेने वालों को ही मास्क से छूट दी जाएगी। दक्षिण कोरिया ने बुधवार को कहा कि अब जुलाई से घर से बाहर मास्क लगाने की आवश्यकता नहीं होगी।  
 
दक्षिण कोरिया का यह कदम टीकाकरण को बढ़ावा देने के मकसद से है। सरकार ने कहा कि यह कदम लोगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करने के लिए है क्योंकि दक्षिण कोरिया का लक्ष्य सितंबर तक अपने 52 मिलियन लोगों में से कम से कम 70% का टीकाकरण करना है। अभी देश में केवल 7.7% लोगों को ही टीका लग पाया है।
 
 कोरोना को  लेकर रिसपॉन्स बैठक में प्रधानमंत्री किम बू-क्यूम ने बताया कि वैक्सीन की कम से कम एक खुराक ले चुके लोगों को भी जून से बड़ी संख्या में इकट्ठा होने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, क्वारंटाइन के नियमों में अक्टूबर तक छूट नहीं मिल पाएगी।   जब देश में 70% से अधिक लोगों को वैक्सीन पहली खुराक मिल गई जाएगी तो सभी क्वारंटाइन उपायों को अक्टूबर में खत्म कर दिया जाएगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.