ताजा खबर
Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||   

कोरोना के कारण खाड़ी देशों से भारत लौटे प्रवासी मजदूर

Photo Source :

Posted On:Friday, May 14, 2021

अबूधाबी, 14 मई । खाड़ी देशों में कोरोना के कारण हुई छंटनी के कारण लगभग 10.02 लाख श्रमिक केरल लौट गए हैं। यह जानकारी विश्व बैंक की ओर से दी गई है। ये मजदूर जो धनराशि अपने परिवार वालों को भेजते थे, उसमें भी गिरावट दर्ज की गई है।

बताया गया है कि विदेशों में भारतीय मजदूरों द्वारा 2020 में भेजा गया धन 8.3 बिलियन डॉलर था, जो पिछले वर्ष की तुलना से 0.2 प्रतिशत कम है।
इसके अनुसार संयुक्त अरब अमीरात से भारत को भेजे गए धन में 17 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई।यानी भारत 2008 से विदेशों से आने वाले धन का शीर्ष प्राप्तकर्ता बना हुआ है। 
खाड़ी सहयोग परिषद के सात सदस्यीय देशों से प्रवासी मजदूरों के वापस भारत जाने से केरल राज्य सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। बैंक की ओर से कह गया है कि केरल में लगभग 10.2 लाख प्रवासी मजदूर रहते हैं। साथ ही 40 लाख से अधिक मजदूर, जिन्होंने खाड़ी सहयोग परिषद के देशों में काम किया, उन्होंने राज्य की आय में 30 प्रतिशत का योगदान दिया। 2020 में वैश्विक महामारी के कारण उन्हें अपने रोजगार को खोना पड़ा। इसमें कम-कुशल श्रमिक सबसे अधिक प्रभावित हुए।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.