ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

न्यूयॉर्क: बीन ऑर्डर और पेमेंट के महिला के घर अमेजन ने पहुचा दिया 150 पैकेट, जाने क्यों

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 26, 2021

New York, 26 June, 2021 
 
 
आज के समय में ऑनलाइन शॉपिंग आम बात हो गई है। एक बार हमने कोई चीज मंगाई तो दिन गिनकर उसकी डिलीवरी का इंतजार करने लगते हैं लेकिन कैसा हो अगर बिना कुछ मंगाए ही डिलीवरी के पैकेट मुफ्त में घर आते रहें? मुफ्त का सामान पाकर कोई भी खुश हो जाएगा। लेकिन न्यूयॉर्क की एक महिला के पास ये मुफ्त का सामान इतनी बार आया कि वह परेशान हो गई। दरअसल  महिला के घर रोज़ाना दुनिया की मशहूर ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों में से एक अमेज़न की ओर से डिलीवरी पैकेट्स पहुंच रहे थे और वो समझ नहीं पा रही थी कि ये किसने भेजे हैं।
 
उसके घर एक ही दिन कई पैकेज पहुंच जाते थे। हाल ये हुए कि उसके घर का पोर्च और कई बार तो दरवाज़े के सामने भी इन बॉक्सेज़ का ढेर लग जाता था। इस तरह उसके पास लगभग 150 पैकेट आ गए। पहले तो उसे लगा कि उसके बिज़नेस पार्टनर ने ये पैकेट उसके घर भेजे होंगे। हालांकि लगातार पहुंचने वाले इन पैकेट्स से तंग आकर महिला ने इसकी शिकायत भी की। शिकायत पर अमेजन के अधिकारियों ने कहा कि उनके पास डिलीवरी के लिए यही पता दिया गया था।
 
क्या था डब्बों में
 
महिला का कहना है कि जब उसने ये बॉक्स खोले तो इसमें हजारों की संख्या में सिलिकन सपोर्ट फ्रेम और मास्क मिले। ये फ्रेम बड़ों और बच्चों दोनों के आकार में थे। ये सब महिला के लिए किसी काम का नहीं था और इधर अमेज़न ने इसे वापस लेने से भी मना कर दिया था।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.