ताजा खबर
Business Idea: खुबानी के तेल का बिजनेस कर देगा मालामाल, ऐसे करें शुरू   ||    Small Saving Scheme: स्मॉल सेविंग स्कीम पर आया सरकार का फैसला, अगली तिमाही इतना मिलेगा ब्याज   ||    HDFC Bank ने रेपो रेट नहीं बढ़ने के बाद भी होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, जानिए इसकी वजह   ||    अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एच1बी वीजा लॉटरी का समापन किया, लाभार्थियों को सूचित...   ||    पाकिस्तान रेड कैप का लीक हुआ ऑडियो, कहा- इस साल मारे जाएंगे पीएम मोदी, योगी, मोहन भागवत   ||    अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?   ||    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम को बढ़ावा, प्रोटियाज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया   ||    IPL 2024: रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी, डीसी के खिलाफ आरआर को 185/5 पर पहुंचाया   ||    IPL 2024: राजस्थान दूसरी जीत की ओर, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया   ||    Fact Check: बाल्टीमोर पुल हादसे में ये कार नीचे नदी में गिर गई? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्...   ||   

न्यूयॉर्क: यहां एशियाई महिला के साथ नस्लीय हिंसा, एक सख्श ने सैकड़ो बार की लात घुसे से पिटाई

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 16, 2022

US, 16 March (News Helpline)      न्यूयॉर्क में एक एशियाई महिला को नस्लीय हिंसा का शिकार होना पड़ा। यहां एक शख्स ने बुजुर्ग महिला पर हमला किया और सैकड़ों बार घूसे और लात मारे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास और हमले का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने इसे 'हेट क्राइम' या घृणा अपराध बताया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज में नजर आ रहा है कि शख्स महिला के साथ बेहद निर्दयी होकर मारपीट कर रहा है।
 
घटना न्यूयॉर्क सिटी के उत्तर स्थिति यॉन्कर्स की है। खबर है कि शुक्रवार को 42 वर्षीय तामेल एस्को ने 67 वर्षीय एशियाई महिला पर नस्लीय टिप्पणी की और फिर उसके बाद मारपीट की। वीडियो में नजर आ रहा है कि आरोपी ने महिला को करीब 125 बार घूसे और 7 बार लातें मारी हैं। इतना ही नहीं आरोपी हमला करने के बाद अंत में महिला पर थूकता हुआ भी नजर आया।
 
फिलहाल, पुलिस ने महिला की पहचान को सार्वजनिक नहीं किया है। पीड़ित का अस्पताल में इलाज जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि महिला की हालत स्थिर है। उन्हें चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं और दिमाग से खून बहा है। बताया जा रहा है कि आऱोपी ने महिला पर उस वक्त हमला किया था, जब वह अपार्टमेंट का दरवाजा खोलने की कोशिश कर रही थीं।
 
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो आरोपी एस्को बिल्डिंग के बाहर इंतजार कर रहा था। इस दौरान पीड़ित महिला खून से लथपथ जमीन पर थी। यॉन्कर्स पुलिस आयुक्त जॉन जे म्यूलर की तरफ से बयान जारी किया गया, 'यह मेरे अब तक के देखे हुए सबसे भयावह हमलों में से एक है। एक असहाय महिला को पीटना और नस्ल के कारण उसे निशाना बनाना इसे और नीच बना देता है।' यॉन्कर्स मेयर माइक स्पानो ने हेट क्राइम को असहनीय बताया


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.