ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

उत्तर और दक्षिण कोरिया ने एक साल बाद शुरू की बातचीत, संबंधों में सुधार करने के लिए जताई सहमति

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 27, 2021

North Korea/ South Korea, 27 July, 2021
 
 
उत्तर और दक्षिण कोरिया ने अपने रिश्तो में आई खटास को दूर करने के लिए एक संचार हॉटलाइन बहाल कर दी है, जिसे पिछले जून में प्योंगयांग के कारण काट दिया गया था।
 
दक्षिण के राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, दोनों देशों के नेता विश्वास के पुनर्निर्माण और संबंधों में सुधार के लिए सहमत हुए हैं। ब्लू हाउस ने कहा कि दोनों नेताओं ने अप्रैल से कई व्यक्तिगत पत्रों का आदान-प्रदान किया है।
 
उत्तर कोरिया ने जून 2020 में हॉटलाइन काट दी थी, क्योंकि दोनों देशों के बीच एक असफल शिखर सम्मेलन के बाद संबंधों में खटास आ गई थी।
 
समाचार एजेंसी एएफपी ने उत्तर कोरिया की आधिकारिक केसीएनए समाचार एजेंसी के हवाले से कहा है, "शीर्ष नेताओं के बीच किए गए समझौते के अनुसार, उत्तर और दक्षिण ने 27 जुलाई को 10 बजे से सभी अंतर-कोरियाई संचार संपर्क लाइनों को फिर से संचालित करने का फैसला किया है।" बयान में कहा गया है, "दोनों नेता जल्द से जल्द दोनों कोरिया के बीच आपसी विश्वास बहाल करने और रिश्ते को फिर से आगे बढ़ाने पर भी सहमत हुए है।"

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.