ताजा खबर
Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||    SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज   ||    Business Idea: एलोवेरा की बढ़ी डिमांड, कम पैसे में लगाएं जेल बनाने की फैक्ट्री, हर महीने होगी बंपर क...   ||    Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||   

नॉर्थ कोरिया ने दो क्रूज मिसाइल का किया सफल परीक्षण, परमाणु हमला करने में भी सक्षम

Photo Source :

Posted On:Thursday, October 13, 2022

मुंबई, 13 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। नॉर्थ कोरिया ने लंबी दूरी के दो स्ट्रैटेजिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया। दावा है कि ये दोनों मिसाइल परमाणु हमला करने में भी सक्षम हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को दोनों मिसाइल का परीक्षण किया गया। इस दौरान नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन भी मौजूद रहे। क्रूज मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद किम जोंग ने कहा, ये हर दुश्मन देश के लिए चेतावनी है। परमाणु हथियारों के परीक्षण की ओर हम आगे बढ़ रहें हैं। आपातकाल स्थिति या युद्ध जैसे हालात में सेना को इससे और ताकत मिलेगी। इससे पहले सोमवार को नॉर्थ कोरिया ने अपनी नई इंटर मीडियेट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (IRBM) का सफल परीक्षण किया था। नॉर्थ कोरिया अमेरिका और साउथ कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास से खफा था। इस सैन्य अभ्यास में अमेरिका के परमाणु क्षमता वाले एयर क्रॉफ्ट भी शामिल थे। इसके विरोध में नॉर्थ कोरिया ने अपनी बैलिस्टिक मिसाल जापान पर दाग दी थी। साथ ही मिसाइल के परीक्षण पर US डिपार्टमेंट के स्पोक्सपर्सन ने कुछ कहने से मना कर दिया। उन्होंने कहा- वॉशिंगटन और उसके सहयोगी देशों से नॉर्थ कोरिया से डरने की जरूरत नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक क्रूज मिसाइल ने समुद्र के ऊपर 2000 किमी की दूरी तय कर अपने प्रोजेक्टेड टार्गेट को हिट किया। हालांकि मिसाइल ने किस चीज को निशाना बनाया इसका खुलासा नहीं किया गया है। तो वही लोकल मीडिया के मुताबिक इन दोनों मिसाइल के कोरियन सेना में शामिल होने से उनकी ताकत को बढ़ेगी। सेना अब परमाणु हथियार से भी हमला करने में सक्षम होगी। क्रूज मिसाइल के परीक्षण ने कोरियाई प्रायद्वीप में भी टेंशन बढ़ा दी है। आशंका है कि प्योंगयांग 2017 के बाद अब अपना पहला परमाणु परीक्षण भी कर सकता है। स्टेट मीडिया के मुताबिक दो सप्ताह तक चले इस परमाणु सैन्य अभ्यास का सुपरविजन खुद किम जोंग ने किया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.