ताजा खबर
मरीजों को घातक इंसुलिन खुराक देने के लिए अमेरिकी नर्स को 380-760 साल की जेल   ||    ‘रोमांस स्कैम’ का शिकार हुई 74 साल की महिला, न सिर पर छत बची न पेट भरने को खाना, जानिए पूरा मामला   ||    इमरान खान को सता रहा हत्या कर दिए जाने का डर! जेल से लिखे पत्र में सेना पर उठाए सवाल   ||    निज्‍जर हत्याकांड में तीन भारतीय गिरफ्तार, कनाडा से जुड़ा है मामला, भारत पर क्यों लग रहा आरोप?   ||    कनाडा में गिरफ्तार तीन भारतीय कौन? लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा नाम, जानें इनकी कुंडली   ||    बार-बार हुआ गंदा काम तो सर्जरी करा लड़का बन गई ये खूबसूरत लड़की   ||    क्या प्याज होगी और सस्ती? सरकार ने लगाया 40 फीसदी निर्यात शुल्क   ||    PM Kisan: आधार कार्ड से कैसे चेक करें किस्त आई या नहीं? घर बैठे मिलेगी डिटेल   ||    पेंशन लेने वालों को सरकार का तोहफा, नई सुविधा से लाइफ हो जाएगी और आसान   ||    T20 WC 2024: रोहित-विराट ओपनिंग और पंत विकेटकीपिंग, ऐसी हो सकती भारत की प्लेइंग 11   ||   

नोटा के नेता करेंगे यूक्रेन के युद्धग्रस्त इलाकों का दौरा

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 15, 2022

Ukraine, 15 March (News Helpline)     यूक्रेन में रूस का आक्रमण मंगलवार को सेंट्रल कीव के करीब पहुंच गया। रूस लगातार कीव पर अटैक कर रहा है। मंगलवार को सुबह से थोड़ा पहले, कीव में बड़े विस्फोट हुए, जो यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि तोपखाने से किए गए हमले थे। यूक्रेन की राजधानी के एक रिहायशी इलाके में मंगलवार को रूस ने कई हवाई हमले किए, जिससे कीव में 15 मंजिला एक इमारत में आग लग गई। हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गयी और कई अन्य के इमारत में फंसे होने की आशंका है।
 
रूस के ये हमले ऐसे में हो रहे हैं जब नाटो के तीन सदस्य देशों के नेताओं ने यूक्रेन की संकटग्रस्त राजधानी का दौरा करने की योजना बनाई है। रूसी सेना के यूक्रेन की राजधानी कीव के समीप पहुंचने पर पोलैंड, चेक गणराज्य और स्लोवाकिया के नेता युद्धग्रस्त देश के प्रति समर्थन दिखाने के लिए यूरोपीय संघ के मिशन पर मंगलवार को कीव जा रहे हैं।
 
चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री पेत्र फियाला ने ट्वीट किया, ‘‘इस यात्रा का उद्देश्य यूक्रेन और उसकी आजादी एवं स्वतंत्रता के लिए यूरोपीय संघ का स्पष्ट समर्थन जताना है।’’ उनके साथ स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री जानेज जन्सा, पोलैंड के प्रधानमंत्री मातेयुश्च मोराविकी और उप प्रधानमंत्री जैरोस्लाव काजिन्स्की भी जा रहे हैं।
 
यूक्रेनी सेना ने एक बयान में बताया कि तोपों से गोले दागे गए, जो पश्चिमी कीव में स्वयातोशनस्की जिले और उपनगर इरपिन के निकट गिरे। हमले के बाद इमारत से आग की लपटें निकलती देखी गईं और कई दमकल कर्मी सीढ़ियों पर चढ़कर आग बुझाने की कोशिश में लगे हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.