ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

नार्थ कोरिया में कोरोना से हुई एक मौत, देश में लगाया लॉकडाउन, जानिए पुरे हालात

Photo Source :

Posted On:Friday, May 13, 2022

मुंबई, 13 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। नॉर्थ कोरिया में कोरोना का संकट गहराने लगा है। जिसे देखते हुए किम ने बीते दिन पुरे देश में लॉकडाउन लगा दिया था।  जिसके बाद कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई। वहीं, 5 ऐसे लोगों की भी जान गई है जिनमें कोरोना की पुष्टि नहीं हुई थी। सरकारी मीडिया के मुताबिक फिलहाल देश में 1,87,000 लोगों को बुखार के लक्षण आ रहे हैं, जिस कारण उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। आपको बता दें कि नॉर्थ कोरिया में 8 मई को कोरोना का पहला मामला सामने आया था। बीते दिन इसकी पुष्टि की गई और इसके साथ ही पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया गया। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के मुताबिक, नॉर्थ कोरिया ने 2020 के आखिर तक 13,259 लोगों के सैंपल्स की जांच की थी। इनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। कोरोना पर हुई एक मीटिंग में किम जोंग को पहली बार टीवी पर मास्क पहने देखा गया। देश में वायरस को कंट्रोल करने के लिए अधिकतम आपातकाल का आदेश दिया गया है, जिसमें वर्कप्लेस पर भीड़ न जुटाने और लोकल लॉकडाउन लगाने जैसे प्रोटोकॉल शामिल हैं।

दरअसल, नॉर्थ कोरिया ने ब्रिटेन और चीन जैसे देशों में बनी वैक्सीन खरीदने से साफ इनकार कर दिया था। इसके बजाय सरकार का कहना था कि उसने जनवरी 2020 में सभी बॉर्डर्स बंद कर कोरोना को देश के अंदर आने से रोक दिया है। तो वही एक्सपर्ट्स का मानना है कि नॉर्थ कोरिया के लिए असली खतरा कोरोना नहीं, बल्कि लॉकडाउन है। आबादी का बड़ा हिस्सा वैसे ही कुपोषण का शिकार है। पिछले दो सालों से बॉर्डर्स बंद होने के कारण वैसे भी व्यापार कम हुआ है। अब लॉकडाउन लगने से खाने और दवाओं में और कमी आ सकती है।

देश की KCNA न्यूज एजेंसी के अनुसार, राजधानी प्योंगयांग में अप्रैल के आखिर में अचानक से लोग बुखार की चपेट में आने लगे। ये बुखार फैलते-फैलते प्योंगयांग के बाहर जा पहुंचा। अब तक कुल 3,50,000 लोगों में इस बुखार के लक्षण देखे गए हैं। हालांकि, इनमें से कितने लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, एजेंसी ने इस बात का खुलासा नहीं किया है।

BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, नॉर्थ कोरिया इस वक्त कोरोना विस्फोट की स्थिति में हो सकता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि देश में रहने वाले 2.5 करोड़ लोग खतरे में हैं, क्योंकि यहां न तो किसी को वैक्सीन लगेगी, न ही अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी। यहां फैल रहा बुखार कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट है। नॉर्थ कोरिया में लगा लॉकडाउन कितना सख्त हो सकता है, फिलहाल हमें इसका कोई अंदाजा नहीं है। हो सकता है कि तानाशाह किम जोंग उन दुनिया को अपनी असली हालत बताकर मदद लेने का संकेत दे रहा हो।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.