ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बावजूद ना ही स्कूल बंद करेगी और ना लॉकडाउन लगाएगी पाकिस्तान सरकार

Photo Source :

Posted On:Wednesday, January 12, 2022

Pakistan, 12 Jan (News Helpline)     पाकिस्तानी सरकार ने कोरोना वायरस के मामलों में उछाल के बाद भी स्कूलों को बंद करने और लॉकडाउन लगाने से इनकार कर दिया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट ने पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी के हवाले से मंगलवार को कहा कि सरकार देश में बढ़ती कोरोना स्थितियों से अवगत है, लेकिन पाकिस्तान एक और लॉकडाउन से नहीं गुजरेगा और स्कूल भी अभी बंद नहीं होंगे।
 
मंत्री ने यह भी कहा कि कैबिनेट को सूचित किया गया था कि देश में कोरोना पॉजिटिविटी रेट दोगुना हो गया है। लेकिन हमारा यह संकल्प है कि हम पाकिस्तान में पूरी तरह से लॉकडाउन नहीं लगाएंगे। हमारी अर्थव्यवस्था एक और लॉकडाउन का बोझ नहीं उठा सकती है। 
 
चौधरी ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि देश कोरोना वायरस से निपट सकता है और सरकार लॉकडाउन नहीं लगाएगी। 
 
हालांकि, स्थिति की निगरानी जारी रहेगी। मंत्री ने देश के लोगों से कोरोना वायरस को बढ़ने से रोकने के लिए मास्क का उपयोग करने का भी आग्रह किया है। फवाद ने यह भी कहा कि देश में उत्कृष्ट कोविड वैक्सीन अभियान चल रहा है। संघीय सरकार ने टीकों में 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश किया था।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.